CWC बैठक: चुनाव कार्यक्रम बढ़ा आगे, अब जून के आखिरी तक कांग्रेस को मिल जाएगा अध्यक्ष

By अनुराग गुप्ता | Jan 22, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई। जिसमें तीन प्रस्ताव पर कार्यसमिति ने अपनी मुहर लगा दी है। बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता में बताया कि संगठन चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति ने मई के आखिरी तक कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव करने का प्रस्ताव रखा था।  

सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है और जून के आखिरी तक कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। वहीं, कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति ने किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहने का निर्णय किया। इसे लेकर हमने प्रस्ताव पास किया है। कार्यसमिति ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए ऊपर से नीचे के स्तर तक की कार्ययोजना तैयार की है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar