By प्रिया मिश्रा | May 02, 2022
गर्मियों की शुरुआत हो गई है। आजकल के भीषण गर्मी ने सबका हाल बुरा कर रखा है। ऐसे में लोग अपने कमरे को ठंडा रखने के लिए एसी कूलर या अन्य तरीकों का सहारा लेते हैं। लेकिन इससे पर्यावरण और सेहत दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।ऐसे में आप घर को ठंडा रखने के लिए पौधे लगा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे पौधे बताएंगे जिन्हें घर में लगाने से घर का माहौल ठंडा और तरोताजा रहता है। इतना ही नहीं यह पौधे आपके घर के वातावरण को भी शुद्ध बनाए रखेंगे -
बेबी रबर प्लांट
गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए रबर प्लांट लगा सकते हैं। यह पौधा हवा में मौजूद नमी को कम करता है और कमरे को ठंडा रखता है। सबसे खास बात यह है कि इसे नियमित तौर पर पानी की जरूरत नहीं होती है।
एलोवेरा
एलोवेरा के पौधे में औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसके साथ ही यह घर को तरोताजा रखने में भी मदद करता है। यह हवा में मौजूद अशुद्धियों को दूर करके घर के वातावरण को शुद्ध करता है।
स्नेक प्लांट
अगर आप गर्मियों में घर के तापमान को नेचुरल तरीके से कम करना चाहते हैं तो स्नेक प्लांट लगाए। ये वातावरण को ठंडा रखता है और हवा में मौजूद विषाक्त पदार्थों को भी सोखता है।
फर्न प्लांट
गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए फर्न प्लांट भी लगा सकते हैं। यह हवा में नमी बरकार रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह हवा में मौजूद अशुद्धियों को दूर करके गर्मी को कम करता है।
ऐरेका पाम ट्री
आप गर्मियों में घर को तरोताजा रखने के लिए ऐरेका पाम ट्री लगा सकते हैं। यह तापमान को कम करने में मदद करता है और घर को ठंडा रखेगा। इसके साथ ही यह हवा में मौजूद अशुद्धियों को भी दूर करता है।
- प्रिया मिश्रा