पहली बार संबंध बनाने वालों के दिमाग में आते हैं ये सवाल, जवाब जानने के लिए पढ़िए आर्टिकल

By एकता | Apr 05, 2022

पहली बार सेक्स करना अच्छा हो सकता है या फिर मुश्किल और डरावना भी हो सकता है। कई लोग अपने पहले सेक्स को खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के तरीके आजमाते रहते हैं। वहीं कई लोग पहली बार सेक्स करने के ख्याल से ही डर जाते हैं। जब भी कोई व्यक्ति पहली बार सेक्स करने के बारे में सोचता है तो उसके दिमाग में कई तरह के सवालों का आना लाजमी है। अगर आप भी इन सवालों से खुद को भ्रमित करके पहली बार सेक्स करने से बच रहे हैं, तो हमारा आज का रह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको उन सवालों के जवाब देंगे जो पहली बार सेक्स करने जा रहे व्यक्ति के दिमाग में आते हैं। हमारे इस आर्टिकल की मदद से आप खुद को पहले सेक्स सेशन के लिए अच्छे से तैयार भी कर सकते हैं। पढ़ते रहिये-

विशेषज्ञ कहते हैं कि जब कोई महिला पहली बार सेक्स करती है तो थोड़ा बहुत दर्द होना निश्चित रूप से सामान्य है और यह दर्द कुछ दिनों में दूर हो जाता है। पहली बार सेक्स करने दौरान आपका शरीर स्वाभाविक रूप से दर्द महसूस करता है और आपके शरीर को इस दर्द के साथ एडजस्ट होने में थोड़ा समय लगता है।

इसे भी पढ़ें: बिस्तर पर महिलाओं की ये हरकतें कर सकती हैं उनके पार्टनर का मूड खराब, कहीं आप भी तो नहीं करती?

क्या पहली बार सेक्स करने पर ब्लीडिंग होती है?

यह भी महिलाओं के दिमाग में आने वाला बेहद आम सवाल है। पहली बार सेक्स के दौरान वजाइना में मौजूद हाइमन के खिंचाव के कारण महिलाओं को ब्लीडिंग होती है। पर इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि पहली बार सेक्स कर रही 50 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को ब्लीडिंग नहीं होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नियमित रूप से एक्सरसाइज करने वाली महिलाओं का हाइमन में पहले ही खिचाव आ जाता है। जिसकी वजह से उन्हें पहली बार सेक्स करने के दौरान ब्लीडिंग नहीं होती।

इसे भी पढ़ें: सेक्सुअल केमिस्ट्री को बनाना है रोमांटिक तो राशि से जाने अपने पार्टनर की इच्छाएँ

अगर पेनिस वजाइना में फिट नहीं हुआ तो?

यह थोड़ा समझने वाला सवाल है। विशेषज्ञ कहते हैं कि ज्यादातर महिलाओं की वजाइना तीन से सात इंच लंबी होती हैं और यह बहुत अधिक खिंचाव वाली होती हैं। जब महिलाएं सेक्स में शामिल होती हैं तो उनकी वजाइना लंबी और चौड़ी हो जाती हैं। इसलिए अगर आपके दिमाग में भी यह सवाल है तो आज ही इसे दिमाग से बाहर निकल दीजिये।

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्टफीडिंग करवाने से महिलाओं की सेक्स लाइफ पर पड़ता है असर, जानिए कारण और उपाय

क्या पहली बार सेक्स करते समय कंडोम का इस्तेमाल करना जरुरी है?

यह बात कपल पर निर्भर करती है कि वह पहली बार सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करना चाहते हैं या नहीं। विशेषज्ञ कहते हैं कि सेक्स के दौरान एसटीआई और गर्भावस्था से बचना चाहते हैं तो कंडोम एक सस्ता और आसान उपाय है।

इसे भी पढ़ें: पार्टनर को करना चाहती हैं खुश, तो संबंध बनाने से पहले जान लें ये बातें

सेक्स करने के बाद पेशाब करना चाहिए या नहीं?

विशेषज्ञ कहते हैं कि पहली बार हो या फिर जब भी कोई व्यक्ति सेक्स करता है तो उसे यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन बचने के लिए सेक्स के बाद हमेशा पेशाब करना चाहिए। क्योंकि सेक्स के दौरान बैक्टीरिया बड़ी ही आसानी से यूरीनरी ट्रैक्ट में प्रवेश कर जाता है और फिर संक्रमण फैलता है। इसलिए चाहें आप सेक्स कर रहे हो या फिर वजाइना के साथ खेलने के लिए उंगलियों का इस्तेमाल कर रहे हो दोनों ही स्थिति में विशेषज्ञ पेशाब करने की सलाह देते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या आपका पार्टनर के साथ संबंध बनाने का मन नहीं करता? कहीं इसके पीछे ये वजह तो नहीं

क्या पहली बार सेक्स करने से पहले नहाना जरुरी है?

सेक्स के दौरान हाइजीन बनाये रखना बेहद जरुरी है। यह आपको सेक्स के दौरान होने वाले संक्रमण से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा सेक्स से पहले गर्म पानी से नहाने से आपकी मांसपेशियों को आराम मिलता है और आप सेक्स को अच्छे से एंजॉय कर पाते हैं।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका