सेक्सुअल केमिस्ट्री को बनाना है रोमांटिक तो राशि से जाने अपने पार्टनर की इच्छाएँ

Couple
एकता । Apr 1 2022 7:06PM

क्या आप जानते हैं कि राशि से आप अपने पार्टनर के सेक्सुअल डिजायर के बारे में जान सकते हैं? हैरान करने वाली बात है न। हर राशि के व्यक्ति के अपने सेक्स डिजायर होते हैं, फोरप्ले, सेक्स करने के तरीके होते हैं और पसंदीदा सेक्स पोजीशन होती है।

अगर किसी व्यक्ति के बारे में जानना चाहते हैं तो उसकी राशि से पता कर सकते हैं। यह बातें तो आपने कई बार सुनी होंगी पर क्या आप जानते हैं कि राशि से आप अपने पार्टनर के सेक्सुअल डिजायर के बारे में जान सकते हैं? हैरान करने वाली बात है न। हर राशि के व्यक्ति के अपने सेक्स डिजायर होते हैं, फोरप्ले, सेक्स करने के तरीके होते हैं और पसंदीदा सेक्स पोजीशन होती है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के सेक्स डिजायर के बारे में जानना चाहते हैं और अपनी सेक्सुअल केमिस्ट्री को और भी दिलचस्प बनाना चाहते हैं तो हमारा आज का ये आर्टिकल आपके लिए है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके पार्टनर को को बेड पर क्या चीज पसंद आएगी क्या नहीं, तो पढ़ते रहिये।

मेष राशि

मेष राशि के जातक अपने सेक्स सेशन के लिए बेहद ही सिंपल पोजीशन रखना पसंद करते हैं और सेक्स के दौरान पूरी तरह से अपने पार्टनर पर हावी रहना पसंद करते हैं। इस राशि के लोग सेक्स के बारे में जो भी डिजायर रखते हैं उसे पूरा भी करते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में मौसम में करें इन ड्रिंक्स का सेवन, मिलेगा ठंडा-ठंडा एहसास और रहेंगे हाइड्रेटेड

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक सेक्स सेशन के दौरान चाहते हैं कि उनका पार्टनर उनपर हावी रहें। इन जातकों को आराम से और अच्छा सेक्स करना पसंद होता है। वृषभ राशि के लोगों को सेक्स के दौरान अपने पार्टनर को किस और टच करना पसंद होता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक सेक्स के मामले में जिज्ञासु और शरारती होते हैं। इस राशि के जातकों को सेक्स से ज्यादा रोमांस पसंद होता है। सेक्स सेशन शुरु करने से पहले इन लोगों को लव गेम खेलना और फोरप्ले करना अच्छा लगता है।

इसे भी पढ़ें: कंट्रोल टावर में महिला के साथ संबंध बनाते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पायलट को दिए निर्देश! आगे हुआ ये...

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को पानी में भीगते हुए सेक्स करना अच्छा लगता है। यह लोग अपने पार्टनर के साथ सुरक्षित और अच्छा सेक्स करना चाहते हैं। कई बार यह लोग काफी एनर्जेटिक सेक्स करना भी पसंद करते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक सेक्स सेशन के दौरान अपने पार्टनर पर काबू रखना पसंद करते हैं। इन लोगों को अपने पार्टनर से अपनी सेक्स पर्फोर्मस की तारीफ सुनना भी काफी अच्छा लगता है। इस राशि के जातक फिल्मी स्टाइल में सेक्स करने पर ज्यादा ध्यान देते हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्टफीडिंग करवाने से महिलाओं की सेक्स लाइफ पर पड़ता है असर, जानिए कारण और उपाय

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक सेक्स के मामले में काफी खुले दिमाग के होते हैं। इन लोगों को पब्लिक प्लेस पर सेक्स करने में मजा आता है। आपको बता दें कि कन्या राशि के जातक सेक्स के दौरान अपने पार्टनर की हर छोटी-बड़ी चीजों पर ध्यान देते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातक सेक्स का भरपूर आनंद लेने के लिए अपने पार्टनर के साथ हर सेक्स पोजीशन ट्राई करते हैं। इन लोगों को सेक्स से ज्यादा फोरप्ले में दिलचस्पी होती है। अपने पार्टनर के साथ प्यार में पड़ना तुला राशि के लोगों का पसंदीदा काम होता है।

इसे भी पढ़ें: पार्टनर को करना चाहती हैं खुश, तो संबंध बनाने से पहले जान लें ये बातें

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक सेक्स के मामले में काफी जोश में होते हैं। सेक्स सेशन शुरू करने से पहले इन लोगों को फोरप्ले करने में मजा आता है। यह लोग अपने पार्टनर के साथ बितायी रात को आसानी से भूलाते नहीं हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को अच्छा सेक्स करना पसंद होता है। इन लोगों को सेक्स गेम खेलने में मजा आता है और हर बार सेक्स के दौरान कुछ नया करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: आखिर क्या है Oscars 2022 के मंच पर Will Smith के मुक्के से चर्चा में आई बीमारी एलोपेसिया एरीटा?

मकर राशि

मकर राशि के जातक सेक्स सेशन शुरू करने से पहले अपने पार्टनर के साथ इंटिमेट कनेक्शन बनाने पर फोकस करते हैं। इन लोगों के सेक्सुअल डिजायर की बात करें तो यह लोग किसी फिल्म के दिखाए गए सेक्स सीन की तरह सेक्स करना पसंद करते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक अपने पार्टनर से गंदी बाते करके अपने अंदर की सेक्स इच्छा को बढ़ाते हैं फिर सेक्स सेशन की ओर बढ़ते हैं। यह लोग फ्रेडंस विद बेनेफिट्स (लाभ वाले दोस्तों) की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं और जूनून के साथ सेक्स करना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या आपका पार्टनर के साथ संबंध बनाने का मन नहीं करता? कहीं इसके पीछे ये वजह तो नहीं

मीन राशि

मीन राशि के जातक बेडरूम में थोड़ा जंगली हो सकते हैं। इन राशि के लोगों के लिए अपने पार्टनर के सेक्सुअल डिजायर ज्यादा मायने रखने हैं और यह लोग उन्हें पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़