वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें या... राहुल-खड़गे के खिलाफ विनोद तावड़े ने जारी किया कोर्ट का नोटिस

By अंकित सिंह | Nov 22, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर मुंबई के पास एक होटल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बहुजन विकास अघाड़ी के सदस्यों ने बीजेपी नेता विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप लगाया। बीवीए कार्यकर्ताओं के साथ वाकयुद्ध के बीच वरिष्ठ राजनेता ने खुद को होटल के अंदर तीन घंटे से अधिक समय तक अवरुद्ध पाया। हालांकि, इसको लेकर राजनीति शुरू हो गई थी। कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने भाजपा और विनोद तावड़े पर निशाना साधा था। हालांकि, विनोद तावड़े ने सभी आरोपों को खारिज किया था। 

भाजपा नेता ने दावा किया कि वे सिर्फ मुझे और मेरी पार्टी को बदनाम करना चाहते थे। मुझे गंभीर चोट लगी है। मैं एक नियमित मध्यम वर्गीय परिवार से आता हूं, पिछले 40 वर्षों से मैं राजनीति में हूं लेकिन मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस नेता मुझे, पार्टी और मेरे नेताओं को बदनाम करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने जानबूझकर मीडिया और लोगों से यह झूठ बोला, इसलिए मैंने उन्हें अदालत का नोटिस जारी किया है कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें या कार्रवाई का सामना करें।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: चुनावी नतीजों से पहले बढ़ीं नवाब मलिक की मुश्किलें, समीर वानखेड़े ने किया बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की जनता बुधवार को मतदान के दिन जवाब देगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए प्रश्न किया कि ये पांच करोड़ रुपये किसके ‘सेफ’ से निकला है तथा जनता का पैसा लूटकर किसने टेम्पो में भेजा है? कांग्रेस और विपक्षी दलों का आरोप है कि तावड़े महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की पूर्वसंध्या पर मतदाताओं को पैसे बांट रहे थे और उनका यह कृत्य वीडियो में कैद हो गया है। 

प्रमुख खबरें

महाराष्ट्र के सभी पात्र किसानों को मिलेगा फसल ऋण माफी का लाभ: कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- भारत में हैं दुनिया के 70 प्रतिशत बाघ

रीवा में कांग्रेस पदाधिकारी अमित कोल की चाकू मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

E-20 से 30 करोड़ गाड़ियां होंगी कबाड़! Kejriwal ने Modi सरकार पर साधा निशाना