Long Hair: रूखे, बेजान और दोमुंहे बालों के लिए रामबाण है ये हेयर ऑयल, तेजी से लंबे होंगे बाल

By अनन्या मिश्रा | Aug 22, 2024

लंबे बाल की ख्वाहिश तो सभी लड़कियों की होती है। क्या आप भी झड़ते और कमजोर बालों से परेशान हैं। अगर आपके बालों की ग्रोथ और लेंथ रुक गई है, तो आपको एक्सपर्ट के बताए इस तेल को ट्राई करना चाहिए। लेकिन कई कारणों से बालों का झड़ना शुरू हो जाते हैं और बाल अपनी चमक और ग्रोथ को खो देते हैं। हेयर फॉल के पीछे कई वजह होती हैं, तो वहीं बालों को सही नरिशमेंट न मिल पाने के कारण बाल पतले होने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: Coocking Tips: स्वादिष्ट पनीर भुर्जी बनाने के लिए अपनाएं ये सिंपल टिप्स, उंगलियां चाट जाएंगे लोग

हेयर ग्रोथ ऑयल सामग्री

रोजमेरी ऑयल- 1 टेबलस्पून

तिल का तेल- 7 टेबलस्पून

मेथी के बीज- 1 टेबलस्पून

करी पत्ते- 1 टेबलस्पून

बनाने की विधि

सबसे पहले मेथी के बीज और करी पत्ते को एक पैन में डालकर ड्राई रोस्ट करें।

जब इनका रंग बदल जाए, तो इसे बारीक कूट लें।

अब इसमें रोजमेरी और तिल का तेल मिलाएं।

फिर इस हेयर ऑयल से बालों की जड़ों में मालिश करें।

इस तेल को लगाने के एक घंटे बाद बाल धो लें।

फायदा

एक्सपर्ट की मानें, तो बालों के झड़ने और डैमेज होने के लिए डाईहाइड्रोटेस्टेस्टेरोन हार्मोन जिम्मेदार माना जाता है।

इस हार्मोन की वजह से हेयर फॉलिकल्स एक साथ बाइंड होते हैं। जिससे बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं।

तिल के तेल, करी पत्ते, रोजमेरी तेल और मेथी के बीजों को मिलाकर बनने वाला तेल इस हार्मोन के असर को कम करने में मदद करता है।

जिससे बालों को मजबूती मिलती है और हेयर फॉल काफी हद तक कम हो जाता है।

बता दें कि मेथी के बीज हेयर फॉलिकल्स पर इस हार्मोन के असर को कम करने में सहायक होते हैं।

वहीं करी पत्ता इंफ्लेमेशन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है।

तिल का तेल स्कैल्प हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है और यह बालों पर DHT के असर को भी कम करता है।

रोजमेरी ऑयल बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है।

रोजमेरी ऑयल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जिससे स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और इसस बालों को मजबूती मिलती है।

प्रमुख खबरें

Sharad Purnima पर लड्डू गोपाल का करें श्वेत श्रृंगार, मुकुट में चंद्रिका लगाना न भूलें

फिल्मकार Madhur Bhandarkar बनाएंगे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर फिल्म

भाई से शादी करने वाली अमेरिकी सांसद का नाम निकला फर्जी? ट्रंप ने भारत विरोधी एल्हान उमर पर लगाया बड़ा आरोप

तमिलनाडु: कोयंबटूर में जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न से तंग आकर 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या, क्लास टीचर गिरफ्तार