देश की सबसे खौफनाक जगहों में शामिल है यह झील, कोई नहीं करता है यहाँ जाने की हिम्मत

By प्रिया मिश्रा | Nov 20, 2021

हमारा पूरा संसार अजूबों और रहस्यों से भरा हुआ है। दुनिया में ऐसी कई अनोखी और रहस्यमयी जगहें हैं जिनके बारे में जानकार लोग दंग रह जाते हैं। इनमें से कई रहस्यों के पीछे की गुत्थी तो वैज्ञानिक भी अभी तक नहीं सुलझा पाए हैं। आप भी जब इन जगहों के बारे में जानेंगे तो सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। ऐसी ही एक जगह भारत में एक ऐसी रहस्य्मयी झील है जहाँ जो भी जाता है, वो कभी लौटकर वापस नहीं आता। बता दें कि यह झील भारत और म्यांमार की सीमा के पास स्थित है। इस झील को 'लेक ऑफ नो रिटर्न' के नाम से भी जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल की इस खूबसूरत जगह की डरावनी कहानी पढ़कर काँप जाएगी आपकी रूह

इस झील के संबंध में बहुत सी कहानियां प्रचलित हैं। ऐसी ही एक कहानी के मुताबिक, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी विमान के पायलटों ने यहां पर समतल जमीन समझकर आपातकालीन लैंडिंग करा दी थी। लेकिन उसके बाद वो जहाज पायलटों सहित रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया था। इसके बाद  इस क्षेत्र में काम करने वाले अमेरिकी सैनिकों को गायब होने वाले जहाज और पायलटों का पता लगाने के लिए भेजा गया, लेकिन वे सभी भी वहां से कभी वापस नहीं लौट सके।

इसे भी पढ़ें: कच्छ का रण, जहां संस्कृतियां विविधता में मिलती हैं

इस झील से जुड़ी एक और प्रचलित कहानी खूब प्रचलित के मुताबिक, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जापानी सैनिक वापस लौट रहे थे लेकिन वो रास्ता भटक गए। जैसे ही वे झील के पास पहुंचे, वे वहाँ मौजूद रेत में धंस गए और रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए। कई शोधकर्ताओं ने इस झील के रहस्य का पता लगाने की काफी कोशिश की लेकिन अब तक कोई भी इसके रहस्य से पर्दा उठाने में कामयाब नहीं हो पाया है। इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटक भी इस झील के अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं।

 

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Punjab: फिरोजपुर में बेअदबी मामले में19-वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या

दिल्ली कांग्रेस ने फर्जी खबरें फैलाने के लिए भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

Odisha को मोदी सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए एक ऊर्जावान सरकार की जरूरत है: Jaishankar

Southern Brazil में भीषण बाढ़ के कारण कम से कम 39 लोगों की मौत