By रेनू तिवारी | Apr 10, 2020
धीरे-धीरे भोजपुरी सिनेमा का दायरा बढ़ता जा रहा है। कहां पहले केवल फिल्में ही भोजपुरी में बना करती थी लेकिन आज कई सारे भोजपुरी चैनल है जिसमें सभी हिन्दी सीरीयल, साउथ इंडियन फिल्में यहां तक कि बॉलीवुड फिल्में को भी भोजपुरी में डब करके प्रस्तुत किया जाता है। भोजपुरी गानों की बात करें तो खेसारी लाल, निरहुआ, पवन सिंह जैसे कुछ ऐसे कलाकार है जिनका गाना आते ही आग की तरह वायरल हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: सोनाक्षी के रामायण ज्ञान पर मुकेश खन्ना के तंज का शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया करारा जवाब
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल का नया गाना 'जान बांध के आजइह ओढ़निया' रिलीज हो गया है। गाना जैसे ही सोशल मीडया प्लेटफॉर्म पर आया वायरल हो गया। खेसारी का ये गाना आये हुए अभी 24 घंटे का वक्त भी नहीं बीता है कि ये गाना 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अभी आगे देखिए की ये गाना क्या कमाल दिखाता है।
इसे भी पढ़ें: सलमान खान अपने घोड़े को खिलाते-खिलाते खुद खाने लगे घास, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
'जान बांध के आजइह ओढ़निया' गाने की बात करें तो खेसारी लाल यादव और अमृता दीक्षित ने मिलकर ये गाना गाया है। इस गाने को यादव राज ने लिखा है और लॉर्ड जी ने संगीत दिया है। खेसारी लाल यादव के इस गाने का अभी ऑडियो वर्जन ही रिलीज किया गया है।
आपको बाते दें कि खेसारी लाल की लोकप्रियता के कारण उन्हें नेशलन टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 13 में नजर आये थे। खेसारी लाल शो में ज्यादा कुछ कर नहीं पाए इस लिए वह जल्दी शो से आउट हो गये। शो में वह काफी शांत नदर आये थे। बाहर आने के बाद उन्होंने कहा था कि बिग बॉस के घर के लिए मैं नहीं बना हूं। मेरा व्यक्तित्व इतना छगड़ा करमे वाला नहीं हैं। मैं काफी शांत रहने वाला इंसान हूं। भगवान ने मुझे जितना दिया है मैं उसमें काफी खुश हूं।