सोनाक्षी के रामायण ज्ञान पर मुकेश खन्ना के तंज का शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया करारा जवाब

मुकेश खन्ना के इस बयान के बाद सोनाक्षी सिन्हा का तो नहीं लेकिन उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा का बयान सामने आया है। अपने बयान में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी का बचाव किया हैं।
दूरदर्शन पर जब से रामायण का रिपीट टेलीकास्ट हो रहा है तब से रामायण सुर्खियों में बनीं हुई हैं। हाल ही में टीवी के शक्तिमान मुकेश खन्ना ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के रामायण ज्ञान को लेकर तंज कसा था। मुकेश खन्ना के इस बयान के बाद सोनाक्षी सिन्हा का तो नहीं लेकिन उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा का बयान सामने आया है। अपने बयान में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी का बचाव किया हैं।
क्या कहा शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी के बचाव में
शत्रुघ्न सिन्हा ने मुकेश खन्ना के तंज पर सोनाक्षी का बचाव करते हुए कहा कि कुछ लोगों को मेरी बेटी से इस लिए प्रोबलम है क्योंकि मेरी बेटी ने रामायण के एक सवाल का जवाब नहीं दिया। मैं सोनाक्षी को निशाना बनने वालों से पूछना चाहता हूं उन्हें रामायण का एक्सपर्ट बनाया है। किसने उन्हें हिंदू धर्म का रक्षक बनाया है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी की तरीफ करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छी बेटी है। एक्टर ने कहा कि मैं अपने तीनों बच्चों को बहुत प्यार करता हूं। रही बात सोनाक्षी की तो उनके अंदर बहुत से गुण है। वह अपने दम पर स्टार बनीं हैं। किसी ने उन्हें स्टार नहीं बनाया। हम हिंदू हैं और हमसे कोई हिंदू होने का अधिकार नहीं छींन सकता। एक सवाल को लेकर सोनाक्षी की हर चीज को जज नहीं किया जा सकता ।
मुकेश खन्ना ने क्या कहा था
दूरदर्शन पर शक्तिमान एक बार फिर आ रहा है इसी बार बात करते हुए जब मुकेश खन्ना से सवाल रामायण-महाभारत पर पूछा गया तो मुकेश खन्ना ने कहा कि सोनाक्षी सिन्हा इस समय घर पर है और उन्हें रामायण महाभारत जरूर देखनी चाहिए ताकि हिंदू होने के नाते उन्हें हमारे पुराणों का ज्ञान हो सकें। उनके मुताबिक सोनाक्षी जैसे लोगों को देश की पौराणिक कथाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
सोनाक्षी को नहीं पता था कि हनुमान किसके लिए संजीवनी लाए थे
अमिताभ बच्चन के सुपरहिट शो कौन बनेगा करोड़पति में जब सोनाक्षी सिंहा खेलने गयी थी तो उनसे सवाव किया गया था कि हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे? इस सवाल का जवाब सोनाक्षी सिंहा नहीं दे सकीं थी। सोशल मीडिया पर उस दौरान सोनाक्षी को खूब ट्रोल किया गया था। अब जब एक बार फिर रामायण चर्चा में है तो सोनाक्षी के रामायण ज्ञान की भी चर्चा हो रही हैं।
अन्य न्यूज़












