सलमान खान अपने घोड़े को खिलाते-खिलाते खुद खाने लगे घास, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

a
रेनू तिवारी । Apr 10 2020 1:23PM

बॉलीवुड सेलेब्स कुछ क्या कर रहे है इन दिनों उसका वीडियो भी शेयर करते है ताकि फैंस इसे फॉलो करें। हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी बड़ा ही अनोखा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान घास खाते नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड सितारे इन दिनों घर पर बैठ कर अपने फैंस को भी मोटिवेट कर रहे हैं कि आप सभी घर पर ही रहे ताकि कोरोना वायरस को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। कोरोना वायरस के कारण ज्यादातर देशों में लॉकडाउन लगा हुआ है। भारत में भी संक्रमण के खतरे को बढ़ता देख लॉकडाउन लगा दिया गया। लोग सरकार के निर्देशों का पालन करें इस लिए बॉलीवुड सितारे भी अपने फैंस से सरकार की बात मानने की अपील कर रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन से प्रभावित गरीबों को अपना समर्थन देने के लिए कैंसर पीड़ित इरफान खान रखेंगे 12 घंटे का व्रत

बात तो मान ली अब घर पर टाइम कैसे गुजारे। बॉलीवुड सेलेब्स कुछ क्या कर रहे है इन दिनों उसका वीडियो भी शेयर करते है ताकि फैंस इसे फॉलो करें। हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी बड़ा ही अनोखा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान घास खाते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: शब-ए-बारात पर मुस्लिम समुदाय ने लॉकडाउन का किया पालन, सलमान खान ने सभी को कहा- धन्यवाद

दरअसल सलमान खान लॉकडाउन से पहले फॉर्म हाउस में थे। अब जब लॉकडाउन हो गया तो सलमान खान परिवार से दूर वहीं पर रह रहे हैं। सलमान खान अपने फॉर्म हाउस में कई सारे पालतू पशुओं को पाल रखा है। सलमान सुबह अपने घोड़े को खुद चारा खिलाने गये और चारा खिलाते हुए वह खुद भी घोड़े को खिलाई जाने वाली घास को खाने लगे। सलमान को घास खाता देख सलमान का भतीजा हंस रहा था। सलमान खाल घास को टेस्टी भी कह रहे हैं।

आप भी देख सलमान खान का ये वीडियो-

आपको बता दें कि सलमान खान अपनी टीम के साथ मिल कर लॉकडाइन में फंसे लोगों की मदद कर रहे हैँ। लॉकडाउन के कारण मुंबई मे सिनेमा इंडस्ट्री में काम करने वाले डेली वर्कर्स की हालत काफी बुरी है। सलमान खान 25 हजार डेली वर्कर्स को मदद कर रहे हैं। उनके खाने व दवाई का इंतजाम कर रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़