इस शख्स ने 700 कब्रों के साथ खिंचवाई फोटो, अपने शौक में अब तक खर्च कर चुका हैं इतने करोड़

By एकता | Aug 15, 2022

दुनियाभर में ऐसे बहुत से लोग मौजूद हैं जो अपने अजीबो गरीब शौक के लिए इंटरनेट पर मशहूर हैं। इन्हीं लोगों में से एक हैं मार्क डब्स। मार्क डब्स इंग्लैंड के वॉल्वर हैम्प्टन शहर के रहने वाले हैं और इन्हें मर चुके मशहूर लोगों की कब्रों के साथ फोटो खिचवाने का शौक है। इतना ही मार्क अपने इस शौक को पूरा करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने के लिए भी तैयार हैं। अपने इस अजीबो गरीब शौक के बारे में डब्स का कहना है कि वह दुनिया को अलविदा कह चुके लोगों की कब्र तक पहुंचना चाहते हैं, चाहे फिर इसके लिए उन्हें करोड़ों ही क्यों न खर्च करने पड़े। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मार्क अबतक 700 लोगों की कब्र तक पहुंच चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: शादी के मेन्यू से हटा लड़की का पसंदीदा खाना तो दुल्हन ने तोड़ डाला रिश्ता, वायरल हो गई स्टोरी

मशहूर हस्तियों की कब्रें पसंद है

मार्क डब्स ने बताया कि उन्हें दुनिया को अलविदा कह चुके लोगों से मिलने का शौक है। इसलिए वह उनकी कब्र पर जाते हैं। कब्र के अंदर दफन व्यक्ति के बारे में जानना, पढ़ना, उनके जीवन को समझना एक अलग अनुभव देता है। इन लोगों के साथ अपनी यादों को संजोने के लिए उनकी कब्र के साथ तस्वीरें लेता हूँ। मार्क ने ये भी बताया कि उन्हें ऐतिहासिक, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की कब्र पसंद आती है।

इसे भी पढ़ें: शादी समारोह में दुल्हन की जीजा के साथ प्राइवेट वीडियो दूल्हे ने की लाइव, देखकर हैरान रह गए मेहमान

700 कब्रे और 1 करोड़ रुपये से अधिक खर्च

मार्क के इस शौक की बात करें तो वह अभी तक 700 लोगों की कब्रों तक पहुंच चुके हैं, जिनमें से 100 ब्रिटेन में ही हैं। खर्चे की बात करें तो उन्होंने अपने इस शौक पर अबतक 160000 डॉलर यानी 1 करोड़ 24 लाख रुपये से अधिक खर्च कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: हमारी सोसायटी में इस टॉपिक पर बात करना है मना, जाने क्यों इसे बुरी नजरों से देखा जाता है

कब्रों के साथ जुड़े किस्से

मार्क ने बताया कि वह जब किसी मशहूर हस्ती की कब्र तलाशने जाते हैं तो उन्हें उस व्यक्ति की जिंदगी से जुड़े कई रोमांचक किस्से सुनने को मिलते हैं। कब्रों का इतिहास उन्हें उस व्यक्ति के जीवन तक ले जाता है। अपने अनुभव साँझा करते हुए मार्क ने एक भयानक किस्सा सुनाते हुए बताया कि ऑयस्टर बे में रूजवेल्ट की कब्र के पास कोई नहीं था, वहां बस एक रेलिंग थी और गेट भी बंद था। लोहे की सीढियाँ चढ़ते समय मैं कब्र में जा गिरा और वहां घंटो तक फंसा रहा।

प्रमुख खबरें

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण

Ball Tampering विवाद पर बोले AB de Villiers Durban Test से ही शुरू हुई थी छेड़छाड़