मास्क न पहनने वालों को भेजा जाएगा 10 घंटे की जेल

By दिनेश शुक्ल | Nov 18, 2020

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन 19 नवम्बर से विशेष अभियान चलाने जा रहा है। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने उज्जैन शहर के सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए हैं कि 19 नवंबर से कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क नहीं पहनने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए। इस अभियान में खुली जेल में उल्लंघन कर्ता व्यक्तियों को 10 घंटे तक रखा जाए जा सकता है एवं जुर्माना अलग से लगाया जाएगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने यह निर्देश बुधवार को कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकरणों की समीक्षा करते हुए दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल, एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी, एएसपी अमरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महावीर खंडेलवाल, उज्जैन शहर के एसडीएम एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड में पड़ी बौछारें

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को माधव नगर एवं चरक हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रतिदिन कोरोनावायरस की जांच के लिए 750 सैंपल्स की जांच का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने निर्देशित किया है कि कोरोना की जांच, प्रबंधन उपचार में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने सभी इंसिडेंट कमांडर एवं चिकित्सा अधिकारियों से कहा है कि वर्तमान में प्रतिदिन कोरोना वायरस के पॉजिटिव प्रकरण बढ़ रहे हैं ऐसी स्थिति में सभी को गम्भीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आगामी 2 माह चुनौतीपूर्ण है और इस समय सभी काम छोड़कर कानून व्यवस्था एवं कोरोना वायरस महामारी के प्रबंधन में लगने की आवश्यकता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय