Relationship Tips: पार्टनर के साथ पहली बार अंतरंग होते समय पुरुषों के दिमाग में आते हैं ये ख्याल, जानकर हैरान रह जाएँगी आप

By एकता | May 22, 2022

अगर आप अपने पार्टनर के साथ पहली बार सेक्स करने जा रहे हैं, तो यकीनन आप काफी एक्साइटेड होंगे। क्या करना है? कैसे करना है? सब ठीक से होगा? जैसे कई तरह के सवाल आपके दिमाग में आ रहे होंगे। हर कोई पार्टनर के साथ अपने पहले सेक्स के अनुभव को खूबसूरत बनाना चाहता है। अब आपका अनुभव अच्छा होगा या फिर मुश्किल और डरावना यह बात तो आप पर निर्भर करती है। लेकिन बिस्तर पर पार्टनर के साथ अतरंग होने से पहले और सेक्स के दौरान महिला और पुरुष दोनों के दिमाग में कई तरह के ख्याल आते हैं। अगर आप भी जानना चाहती हैं कि आपका पार्टनर संबंध बनाने के दौरान क्या सोचता है तो चलिए हम आपको बताते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम सेक्स से पहले और इस दौरान पुरुषों के दिमाग में आने वाले ख्यालों पर बात करेंगे।

इसे भी पढ़ें: बिंदास होकर बनाए संबंध! संक्रमण का खतरा भी टलेगा, अमेरिकी कंपनी लॉन्च करेगी फ्लेवर्ड अंडरवियर

- कंडोम ऐसी चीज हैं जिसे पुरुष सेक्स से ज्यादा जरुरी समझते हैं। किसी और चीज को वह बेशक भूल जाएँ पर वे यह सुनिश्चित करते हैं कि उनके पास कंडोम हो। पहले सेक्स सेशन के दौरान पुरुष अपने पार्टनर के साथ किसी भी तरह की कोई गड़बड़ नहीं चाहते हैं और साथ ही वह नहीं चाहते कि पहली बार में ही उनका पार्टनर प्रेग्नेंट हो जाए। इसलिए वह सेक्स सेशन के दौरान कंडोम हमेशा अपने पास रखते हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ संबंध बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

- पार्टनर के साथ सेक्स करने के लिए पुरुष काफी एक्साइटेड होते हैं। इसलिए वह पार्टनर के साथ बिस्तर पर जाने से पहले उनके शरीर के बारे सोचते हैं। और जब पुरुष सच में अपने पार्टनर के साथ अंतरंग होते हैं तो वह उनके शरीर की हर चीज जैसे बर्थमार्क, टैटू, बनावट, खिंचाव के निशान पर ध्यान देते हैं। सेक्स के बाद ज्यादातर पुरुष अपने पार्टनर से इस बारे में बात भी करते हैं कि उन्होंने संभोग के दौरान उनके शरीर के बारे में क्या-क्या नोटिस किया।

इसे भी पढ़ें: अपनी लाइफ में क्रिएट करना चाहते हैं फिल्मों जैसा परफेक्ट इंटिमेट सीन? इन टिप्स की लें मदद

- ज्यादातर पुरुष पहली बार सेक्स के दौरान पार्टनर के साथ कोई हड़बड़ी नहीं करना चाहते हैं। वह अपने पार्टनर की पसंद से सब करना पसंद करते हैं। इसलिए वह पार्टनर की प्रतिक्रियाओं पर नजर रखते हैं और उनके हिसाब से आगे बढ़ते हैं। इसके अलावा पुरुष अपने पार्टनर को ऑर्गेज्म तक पहुंचाने के लिए भी बिस्तर पर कई तरह की चीजें ट्राई करते हैं।

प्रमुख खबरें

2036 Olympic Games: भारत समेत 7 देश नवंबर में IOC के सामने रखेंगे मेजबानी का दावा

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-election के लिए मतदान

Top 10 Breaking News 6 October 2026 | Election Commission | Modi Cabinet Decisions | FlyDubai flight FZ1073 | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Aviation Turbine Fuel की महंगाई रोकने को Price Stabilisation Fund पर केंद्र कर रहा विचार