एमसीयू भोपाल में तीन दिवसीयअंतरराष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन

By दिनेश शुक्ल | Dec 26, 2020

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा “इनोवेटिव बिजनेस प्रैक्टिसेज इन डिजिटल एरा” विषय पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रबंधन विभाग द्वारा 28 से 30 दिसंबर 2020 को आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में अमेरिका, श्रीलंका, नेपाल दुबई से भी अकादमिक विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 28, दिसंबर को सुबह 11 बजे इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.जी. सुरेश करेंगे।

इसे भी पढ़ें: नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

इस कांफ्रेंस में कोविड महामारी के दौरान मीडिया की भूमिका, बिजनेस कॉपिंग-अप, वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का महत्व, डिजिटल एरा में प्रभावी कम्युनिकेशन, अकादमिक शोध और डिजिटलाइजेशन का व्यापार और उद्यमिता पर प्रभाव और उपभोक्ता खरीदारी व्यवहार से संबंधित विषयों पर तकनीकी सत्र होंगे। इन सत्रों में लगभग 42 से अधिक रिसर्च स्कॉलर अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। प्रो. डॉ. कंचन भाटिया इस कांफ्रेंस की चेयरपर्सन, सहायक प्राध्यापक डॉ. कपिल आर. चंदोरिया संयोजक और डॉ. मनीषा वर्मा सहसंयोजक हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर