ठाणे में विषाक्त भोजन करने से तीन नाबालिग बहनों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2025

ठाणे जिले की शाहपुर तहसील में संदिग्ध विषाक्त भोजन खाने से तीन बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। खिनावली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़कियों की मां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मृतक भाई-बहनों की पहचान असनोली गांव के तालेपाड़ा निवासी काव्या बेरे (10), दिवा बेरे (8) और गार्गी बेरे (5) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि काव्या और गार्गी की 24 जुलाई को मौत हो गई जबकि दिवा की शुक्रवार सुबह मौत हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चों की मां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra Drought: 32 जिलों का मुआयना करने इसी हफ्ते पहुंचेगी केंद्रीय टीम, फडणवीस ने दी जानकारी

सहारनपुर की आयशा मस्जिद में अजान पर रोक न लगाए प्रशासन, Allahabad High Court का निर्देश

Punjab CM के OSD राजबीर घुमन पर CBI का केस, 8 ठिकानों पर तलाशी

CREA रिपोर्ट: Delhi में सुधरी हवा, 10 सबसे प्रदूषित शहरों में Haryana के 5 शामिल