सीमा गतिरोध के बीच बढ़ी IAF की ताकत, भारत पहुंचे तीन और राफेल विमान, 7,000 किमी से अधिक की भरी उड़ान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2021

नयी दिल्ली। फ्रांस से उड़ान भरने के बाद तीन राफेल युद्धक विमान बिना रूके बुधवार शाम भारत पहुंचे। तीनों विमान ऐसे समय पहुंचे हैं जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में गतिरोध जारी है। इन विमानों के आने के बाद भारतीय वायुसेना को और मजबूती मिलेगी। वायुसेना ने बताया कि नए राफेल विमानों के यहां आने से अब इन विमानों की संख्या बढ़ कर 11 हो गयी है। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति कोविंद ने फहराया तिरंगा, राजपथ पर दिखी हिन्दुस्तान की ताकत 

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के टैंकर ने हवा में ही तीन राफेल विमानों में ईंधन भरने में सहायता की। गौरतलब है कि पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप 29 जुलाई, 2020 को भारत पहुंची थी। लगभग चार साल पहले भारत ने फ्रांस के साथ 59 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले 36 विमानों को खरीदने के लिए एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। तीन राफेल लड़ाकू विमानों की दूसरी खेप तीन नवम्बर को भारत पहुंची थी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार