By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2025
फर्रुखाबाद जिले में रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की शाम पिंटू (30) अपने रिश्तेदारों सनी (21) और आदेश (32) के साथ ऊजरामऊ गांव में आयोजित शादी समारोह के लिये हुल्लापुर से सामान खरीदकर लौट रहा था।
पिंटू को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। सूत्रों ने बताया कि तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये गये हैं। टक्कर मारने वाली बस के चालक की तलाश की जा रही है।