Thug Life की कर्नाटक में स्क्रीनिंग, तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

By अभिनय आकाश | Jun 09, 2025

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कमल हासन अभिनीत हालिया फिल्म 'ठग लाइफ' की स्क्रीनिंग का विरोध करने वाले समूहों की धमकियों से सुरक्षा की मांग करने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कर्नाटक थियेटर एसोसिएशन द्वारा अनुच्छेद 32 के तहत दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि कुछ अराजक तत्व कर्नाटक में फिल्म की स्क्रीनिंग करने के इच्छुक सिनेमाघरों को धमका रहे हैं। प्रोडक्शन हाउस ने मामले में राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि जब उन्होंने पहले हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, तो उन्हें धमकी देने वाले तत्वों के साथ समझौता करने की सलाह दी गई थी। 

इसे भी पढ़ें: NEET PG 2025: 2.5 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, NBE से तीखे सवाल पूछने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा कन्नड़ समर्थक समूहों की मांगों के आगे झुकते हुए राज्य भर में फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध लगाने के बाद निर्माताओं ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

प्रमुख खबरें

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट

रेजीनगर में Suvendu Adhikari बोले, अपना वोट बर्बाद न करें अल्पसंख्यक

Bhubaneswar बम विस्फोट कांड में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, दो आरोपी नामजद

सस्ते US Dollar का लालच देकर 25 लाख रुपये ठगने वाला Surat से गिरफ्तार