Skin की डबल क्लींजिंग से मिलेगा मैक्सिमम बेनिफिट, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

By मिताली जैन | Jun 17, 2025

स्किन की केयर का सबसे पहला स्टेप होता है क्लींजिंग। अमूमन हम सभी दिनभर में दो से तीन बार अपनी स्किन को क्लीन जरूर करते हैं। खासतौर से, दिन भर की भागदौड़ के बाद जब हम घर लौटते हैं तो स्किन चिपचिपी, गंदी व ऑयली नजर आती है। ऐसे में सिर्फ फेस वॉश करना ही काफी नहीं होता है, बल्कि स्किन की बेहतरीन क्लीनिंग के लिए डबल क्लींजिंग करना अच्छा माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Dark Elbows Treatment: मिनटों में दूर होगा कोहनी का कालापन, जरूर ट्राई करें ये घरेलू नुस्खा

हाथ जरूर हों साफ

जब आप डबल क्लींजिंग कर रहे हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि आपका हाथ साफ हो। हमेशा चेहरा साफ़ करने से पहले अपने हाथ धोएं। अगर आपके हाथ गंदे होंगे तो चेहरा धोने का कोई फायदा नहीं मिलेगा। यहां तक कि आप अपने हाथों के बैक्टीरिया को अपने चेहरे पर ट्रांसफर कर देंगे। 

पहले लगाएं ऑयल क्लींजर

डबल क्लींजिंग करते हुए सबसे पहले ऑयल क्लींजर को लगाना चाहिए। अमूमन लोगों को इसके सही स्टेप नहीं पता होते और ऐसे में उन्हें डबल क्लींजिंग का फायदा नहीं मिल पाता है। भले ही आपकी स्किन ऑयली हो, लेकिन फिर भी आपको ऑयल क्लींजर जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपकी स्किन से सनस्क्रीन, मेकअप, चेहरों का तेल और धूल-मिट्टी को अच्छे से निकाल देता है। जब आप ऑयल क्लींजिंग करें तो आपका चेहरा सूखा होना। फिर आप ऑयल क्लींजिंग करते हुए उंगलियों से धीरे-धीरे 60 से 90 सेकंड तक मसाज करें।

वॉटर क्लींजर का करें इस्तेमाल

ऑयल क्लींजिंग के बाद स्किन को क्लीन करने के बाद आपको वॉटर क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए। यह अंदर की गंदगी, पसीना और बचा हुआ तेल साफ़ करता है। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार फोमिंग जेल या मलाईदार क्लींजर चुनो।  

रात में करें डबल क्लींजिंग

डबल क्लींजिंग को रात में करना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे दिन भर की धूल, मेकअप और सनस्क्रीन साफ़ हो जाती है। सुबह के समय आप सिर्फ वॉटर क्लींजर का ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Pope Leo XIV ने America-Iran Peace Deal को सराहा, कहा- Middle East में बढ़ेगा भरोसा और स्थिरता

NSE का Mega IPO: 30 हजार करोड़ की पेशकश से बाजार में भूचाल, निवेशकों की धड़कनें तेज

Shreyas Iyer ने Kohli-Rahul को पछाड़ा, 3000 ODI रन पूरे कर रचा इतिहास

PoJK में घातक कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हो रही है