बांग्लादेशी नागरिक को TMC ने लड़ा दिया चुनाव? HC ने दिए जांच के आदेश, बीजेपी ने कहा- रद्द होना चाहिए रजिस्ट्रेशन

By अभिनय आकाश | May 21, 2022

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में ममत बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए राज्य में फिर से सरकार बनाई। लेकिन क्या आपको पता है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में एक बांग्लादेशी प्रत्याशी भी मैदान में थी। जिसका खुलासा तब हुआ जब इस प्रत्याशी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में अपनी हार को चुनौती दी। हाईकोर्ट ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 13 मई को प्रतिवादी भाजपा के स्वप्न मजूमदार के वकील ने हाईकोर्ट से कहा कि यह याचिका खारिज कर दी जाना चाहिए, क्योंकि आलो रानी सरकार एक बांग्लादेशी नागरिक है और भारत में दोहरी नागरिकता की इजाजत नहीं है। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि आलो रानी की नागरिकता साबित की जाए। 

इसे भी पढ़ें: 'नजर रखें, सुरक्षा दें और कुछ मिठाइयां-फल भी भेजें', संघ प्रमुख के बंगाल दौरे को लेकर ममता ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनका नाम बांग्लादेश की मतदाता सूची में मतदाता के रूप में दर्ज है। हां, आपने उसे सही पढ़ा है। वह एक बांग्लादेशी नागरिक है। इसके साथ ही अधिकारी ने कहा कि टीएमसी कानून की धारा 29ए की उपधारा 5 के उल्लंघन की दोषी है। उसने एक विदेशी नागरिक को निर्वाचित कराने की कोशिश की है। इसके साथ ही बीजेपी नेता ने सवाल उठाते  हुए पूछा कि क्या ऐसे राजनीतिक दल का रजिस्ट्रेशन रद्द नहीं किया जाना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन