नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में TMC सांसदों का धरना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2019

नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस और एआईयूडीएफ सांसदों ने नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में संसद भवन परिसर में मंगलवार को धरना दिया और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। लोकसभा में सोमवार को नागरिकता संशोधन विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति की रिपोर्ट पेश की गई थी। इसमें तृणमूल समेत कुछ दलों असहमति का नोट दिया था। मंगलवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले तृणमूल सांसदों एवं एआईयूडीएफ के बदरूद्दीन अजमल ने संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया और नारेबाजी की। 

यह भी पढ़ें: मोदी को आया ट्रम्प का फोन, अहम द्विपक्षीय मामलों पर हुई बातचीत

वहीं, तेदेपा सांसद आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग करते हुए संसद भवन परिसर में मुख्य गेट के सामने नारेबाजी कर रहे थे। अन्नाद्रमुक और तेदेपा सांसद 11 दिसंबर को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद से ही अपनी मांग के समर्थन में सदन में नारेबाजी कर रहे हैं। हंगामा करने और कामकाज में बाधा डालने के कारण स्पीकर अब तक 49 सांसदों को संसद के कामकाज की शेष अवधि के लिये निलंबित कर चुकी हैं। 

प्रमुख खबरें

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग