'आज न्याय हुआ है', अरविंद केजरीवाल के हारते ही कुमार विश्वास ने दिया तगड़ा रिएक्शन

By अंकित सिंह | Feb 08, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटों की गिनती जारी है और नवीनतम रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में परचम लहराने की ओर अग्रसर है। कवि और सामाजिक कार्यकर्ता कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि न्याय मिल गया है। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा को जीत के लिए बधाई देता हूं और मुझे उम्मीद है कि वे दिल्ली के लोगों के लिए काम करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Big Breaking: दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, अपनी सीट से हारे केजरीवाल, मनीष सिसोदिया भी हुए पस्त

केजरीवाल को वर्मा ने 3182 वोटों से हराया है। वहीं, पटपड़गंज छोड़ जंगपुरा से चुनाव लड़ने वाले मनीष सिसोदिया को 600 वोटो से हार मिली है। मनीष सिसोदिया को भाजपा उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने हराया है। वहीं, वही राजेंद्र नगर से दुर्गेश पाठक को हार मिली है। यह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार थे। मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने अच्छी लड़ाई लड़ी, हम सभी ने कड़ी मेहनत की। लोगों ने भी हमारा समर्थन किया। लेकिन, मैं 600 वोटों से हार गया। मैं जीतने वाले उम्मीदवार को बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह निर्वाचन क्षेत्र के लिए काम करेंगे। 

राजौरी गार्डन सीट से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मैं राजौरी गार्डन और दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे 17,500 वोटों से जीत दिलाई। यह ऐतिहासिक जीत है, इसका श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है... आम आदमी पार्टी एक आपदा बन गई थी, लोगों को आज आपदा से छुटकारा मिल गया है... हम 27 साल के वनवास के बाद वापस आ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं