निसान के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन को तोक्यो की अदालत ने दी जमानत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2019

तोक्यो। तोक्यो की एक अदालत ने निसान के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन को मंगलवार को जमानत दे दी। इस चौंकाने वाले फैसले के बाद दिग्गज कारोबारी घोसन करीब तीन महीने हिरासत में रहने के बाद रिहा हो सकते हैं। यह फैसला इस हाई-प्रोफाइल मामले में आया नया मोड़ है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 19 नवंबर को वित्तीय अनियमितताओं के संदेह में दिग्गज कारोबारी की गिरफ्तारी के बाद से जापान और कारोबारी जगत में काफी उथल-पुथल की स्थिति हैं।

स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार अदालत ने एक अरब येन (करीब 90 लाख डॉलर) पर जमानत दी लेकिन अभियोजक पक्ष के फैसले के खिलाफ अपील करने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के संबंध में चीन ने नहीं दिया आश्वासन

यहां तक कि उसे हिरासत में रखने के लिए घोसन के खिलाफ अतिरिक्त आरोप भी लगाए जा सकते हैं। जमानत की शर्तों के मुताबिक घोसन जापान से बाहर नहीं जा सकते हैं और उन्हें अन्य शर्तों का पालन करना होगा। घोसन देश छोड़कर नहीं भागे और साक्ष्यों को नष्ट ना करें, इस लक्ष्य के साथ उनपर ये शर्तें लगायी गयी हैं।

प्रमुख खबरें

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय