By रेनू तिवारी | May 22, 2026
Breaking News 22 May 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में शुक्रवार का दिन मृतका के परिवार के लिए दोहरी न्याय की उम्मीद लेकर आया। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS Delhi) में ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम (Re-autopsy) कराने की मांग को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही, पिछले 10 दिनों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति ने भी अदालत के सामने आत्मसमर्पण (Surrender) करने की इच्छा जताई है। इससे पहले शुक्रवार को ही राज्य सरकार ने इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की आधिकारिक सिफारिश भी जारी की थी। परिवार लंबे समय से निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई और दोबारा स्वतंत्र ऑटोप्सी की मांग कर रहा था।
बकरीद पर कुर्बानी तो कामाख्या में बलि... Cow Politics पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दिया कौन सा संदेश?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने को लेकर दिए गए बयान के बाद एक नई बहस छिड़ गई है। वहीं दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को राष्ट्रीय राजधानी में अवैध पशु वध, अनधिकृत पशु व्यापार और पशुओं के प्रति क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया। कलकत्ता हाई कोर्ट ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल सरकार को अगले सप्ताह मनाए जाने वाले ईद उल अजहा के मद्देनजर मांगी गई छूट के संबंध में पश्चिम बंगाल पशु वध नियंत्रण अधिनियम, 1950 की धारा 12 के अनुसार निर्णय लेने का निर्देश दिया।
सुप्रीम कोर्ट में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम यानी यूएपीए के तहत दर्ज मामलों में जमानत को लेकर अलग अलग पीठों के फैसलों के बीच अब यह सवाल और गंभीर हो गया है कि क्या आतंकवाद जैसे मामलों में भी "जमानत नियम है और जेल अपवाद" का सिद्धांत उसी तरह लागू होगा। केंद्र सरकार ने आज इस मुद्दे को बड़ी पीठ के पास भेजने की जोरदार मांग की। हम आपको बता दें कि न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति पीबी वराले की पीठ वर्ष 2020 के दिल्ली दंगा मामले के आरोपित तस्लीम अहमद और खालिद सैफी की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।
देशभर में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। गर्मी का बढ़ता सितम, बिजली कटने से होने वाली परेशानी और चलती लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 27 मई तक उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे सूरज की तपिश और ज्यादा खतरनाक रूप ले सकती है।
India-Bangladesh Border पर CM Suvendu Adhikari और BSF ने लिया बड़ा एक्शन, घुसपैठियों में मचा हड़कंप
पश्चिम बंगाल के सिलीगुडी के फांसीदेवा इलाके में भारत बांग्लादेश सीमा पर आखिरकार वह काम शुरू हो गया है, जिसका इंतजार सीमा से सटे गांवों के लोग बरसों से कर रहे थे। सीमा पर कांटेदार बाड़ लगाने की प्रक्रिया अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है और इसके साथ ही उन लोगों के चेहरे पर राहत लौट आई है, जो वर्षों से घुसपैठ, तस्करी और सीमा पार अपराधों की दहशत में जीने को मजबूर थे। पश्चिम बंगाल सरकार ने सीमा सुरक्षा बल को सत्ताईस किलोमीटर जमीन सौंप दी है। इसमें 18 किलोमीटर हिस्सा सीधे सीमा पर बाड़ लगाने के लिए दिया गया है, जबकि नौ किलोमीटर जमीन सीमा चौकियां स्थापित करने के लिए तय की गई है। यह फैसला सीमा पर लंबे समय से पसरे भय और अव्यवस्था पर करारा प्रहार माना जा रहा है।
आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) के त्योहार को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था, स्वच्छता और सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए बेहद कड़े निर्देश जारी किए हैं। चांद दिखने के आधार पर इस बार बकरीद का त्योहार 27 मई को मनाए जाने की उम्मीद है। त्योहार से पहले दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि जानवरों की अवैध कुर्बानी देने या नियमों का उल्लंघन कर कचरा फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सीधे आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे।
तमिलनाडु की सियासत में शुक्रवार (22 मई) को कैबिनेट विस्तार का एक और महत्वपूर्ण दौर पूरा हो गया। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने अपने वादे के मुताबिक सरकार में दो प्रमुख गठबंधन सहयोगियों को औपचारिक रूप से शामिल कर लिया है। विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML)—जिन्होंने शुरुआत में नई सरकार को बाहर से समर्थन देने का एलान किया था—अब कैबिनेट का हिस्सा बन चुके हैं। गठबंधन के तहत पापनासम विधानसभा क्षेत्र से IUML के वरिष्ठ नेता ए.एम. शाहजहां और टिंडीवनम सीट से VCK के कद्दावर नेता वन्नी अरसु ने आज नए मंत्रियों के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
दिल्ली-NCR में चल रही तीन दिवसीय ट्रांसपोर्ट और टैक्सी हड़ताल का असर अब सीधे आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। शुक्रवार को हड़ताल के दूसरे दिन दिल्ली की सबसे बड़ी थोक मंडी—आज़ादपुर मंडी—में सब्जियों की आवक भारी कमी देखी गई, जिसके चलते बाजार में हरी सब्जियों की कीमतें अचानक सामान्य से दोगुनी तक बढ़ गई हैं। आपूर्ति ठप होने के कारण मंडियों में केवल एक या दो दिन का ही स्टॉक बचा है, जिससे आने वाले दिनों में किल्लत और बढ़ने की आशंका है। धनिया की कीमत 40 रुपये से बढ़कर 100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
वैश्विक राजनीति इन दिनों किसी संस्पेंस थ्रिलर फिल्म जैसी हो गई है, जिसके डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और इकलौते अभिनेता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद हैं। दुनिया भर के रणनीतिकार और कूटनीतिक पंडित रात को इस सुकून के साथ सोते हैं कि सब नियंत्रण में है, लेकिन सुबह ट्रुथ सोशल (Truth Social) का एक नोटिफिकेशन पूरे 'वर्ल्ड ऑर्डर' की धज्जियां उड़ा देता है। कभी नाटो सहयोगियों को सुरक्षा का बिल थमा दिया जाता है, तो कभी ईरान से लेकर यूरोप तक की सैन्य रणनीतियां एक ही ट्वीट (या पोस्ट) में बदल जाती हैं। दोस्त हैरान हैं, दुश्मन परेशान हैं और अंतरराष्ट्रीय नीतियां किसी रोलर-कोस्टर राइड की तरह ऊपर-नीचे हो रही हैं। ऐसा लगता है जैसे पूरी दुनिया की कूटनीति अब किसी ठोस रणनीति पर नहीं, बल्कि वॉशिंगटन के मूड-स्विंग्स और पर्सनल केमिस्ट्री के भरोसे चल रही है!
होंडुरास के तटीय इलाके में बृहस्पतिवार को बंदूकधारियों के दो हमलों में छह पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम 25 लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लोक अभियोजक कार्यालय के प्रवक्ता यूरी मोरा के अनुसार, पहली घटना उत्तरी होंडुरास के ट्रूजिलो नगर पालिका में एक बागान में हुई जहां कम से कम 19 श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संसाधनों से समृद्ध यह क्षेत्र दशकों से कृषि संघर्ष का केंद्र रहा है।