UP में कोरोना के कुल 177 एक्टिव मामले, अब तक 16,86,726 लोग हो चुके हैं ठीक

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 28, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,74,632 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 18 नये मामले आये हैं। 96,858 सैम्पल जनपदों से आरटीपीसीआर की जांच के लिए भेजे गये है। प्रदेश में अब तक कुल 7,81,42,992 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 14 तथा अब तक कुल 16,86,726 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 177 एक्टिव मामले हैं तथा 150 लोग होम आइसोलेशन में है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: धर्मांतरण गैंग से जुड़ा IAS अफसर का कनेक्शन, डिप्टी सीएम बोले- होगी जांच 

प्रसाद ने बताया कि मच्छर जनित रोग तथा जल जनित रोग को लेकर सावधानी बरते। उन्होंने बताया कि साफ पीने के पानी व सफाई पर विशेष ध्यान दें। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। पूर्ण सुरक्षा के लिये कोविड के टीके के दोनों डोज अवश्य लगवायें। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी