भोपाल के पास प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित

By दिनेश शुक्ल | Mar 27, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिशनखेड़ी के पास शनिवार को एक प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। गनीमत रही कि विमान में गिरने के बाद आग नहीं लगी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

इसे भी पढ़ें: होली पर पड़ोसी राज्यों से आने वाले नागरिक होंगे होम क्वारंटाइन

घटनास्थल पहुंचे गांधी नगर थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षु विमान शनिवार को दोपहर में भोपाल से गुना जा रहा था। इसी दौरान उसमें कोई तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। विमान में पायलट अश्विनी शर्मा, समी और राज सवार थे। इनमें से समी और राज को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचा। दोनों की हालत फिलहाल ठीक है। उन्होंने कहा कि विमान में क्या तकनीकी खराबी आई थी, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। 

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट