Gold smuggling case: कर्नाटक के गृह मंत्री के ट्रस्ट से रान्या राव के बीच हुई थी ट्रांजक्शन, डीके शिवकुमार ने किया स्वीकार

By अभिनय आकाश | May 22, 2025

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार को पुष्टि की कि गृह मंत्री जी परमेश्वर की संस्था और सोना तस्करी मामले में मुख्य आरोपी अभिनेत्री रान्या राव के बीच वित्तीय लेन-देन हुआ था। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राव को दिया गया शादी का तोहफा था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोना तस्करी मामले और संभावित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में बुधवार और गुरुवार को परमेश्वर से जुड़ी कर्नाटक की संस्थाओं पर छापेमारी की।

इसे भी पढ़ें: सोना तस्करी मामला : कर्नाटक के गृह मंत्री से जुड़े परिसरों पर ईडी की छापेमारी

शिवकुमार ने कहा, रान्या राव ने जो कुछ भी किया है, वह गलत है और कानून अपना काम करेगा। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित और जातिवादी बताया। परमेश्वर एक प्रमुख दलित नेता हैं। उन्होंने राजनीतिक प्रतिशोध के कारण उन पर छापा मारा है। क्या बीएस येदियुरप्पा, बीवाई विजयेंद्र, एचडी कुमारस्वामी बहुत ईमानदार हैं? उनके खिलाफ छापेमारी क्यों नहीं की जा रही है?

प्रमुख खबरें

IPL 2025: Rishabh Pant की Delhi में घर वापसी, 12 करोड़ की सैलरी कट! Kuldeep Yadav जाएंगे Lucknow

Vozinha का करिश्मा: World Cup के इस Goalkeeper ने Indian Football Market को दिखाया आईना

FIFA World Cup 2026: Captain Lionel Messi की हैट्रिक, Team Argentina ने जीत से किया अभियान का आगाज़

FIFA World Cup 2026: Mexico का विजय रथ जारी, South Korea को हराकर नॉकआउट में पक्की की जगह