तृणमूल कांग्रेस सरकार ने मुसलमानों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया: दिलीप घोष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2021

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को कहा कि ममता बनर्जी सरकार में मुसलमानों को उचित हक-हिस्सा नहीं मिला और अब अल्पसंख्यक समुदाय के लिए अपने अधिकारों को हासिल करने का वक्त है। घोष ने हावड़ा में एक जनसभा में कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ पर चल रही है लेकिन पार्टी ने मुसलमानों की वित्तीय हालत को ऊंचा उठाने के लिए कुछ नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: बीएमसी ने HC से कहा, अवैध निर्माण के मामले में आदतन अपराधी हैं सोनू सूद

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ आज बंगाल के मुसलमानों ने (तृणमूल की मंशा का) अहसास कर लिया है और वे अपने अधिकारों को हासिल करने के लिए तैयार हैं। यदि हैदराबाद की एआईएमआईएम यहां विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है तो दीदी (ममता बनर्जी) परेशान क्यों हैं? यदिएआईएमआईएम यहां अपनी उपस्थिति कायम करना चाहती है, तो उसे करना चाहिए....।’’ घोष ने कहा कि भाजपा कभी भी तुष्टिकरण की राह पर नहीं चलेगी।

प्रमुख खबरें

CREA रिपोर्ट: Delhi में सुधरी हवा, 10 सबसे प्रदूषित शहरों में Haryana के 5 शामिल

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह