ट्रंप ने की कैपिटल हिल हिंसा की निंदा, कहा- हिंसा और बर्बरता की हमारे देश में कोई जगह नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2021

वाशिंगटन।अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद भवन) में पिछले सप्ताह हुए हमले की बृहस्पतिवार को स्पष्ट रूप से निंदा की और कहा कि इस तरह की हिंसा को लेकर कोई सफाई नहीं दी जा सकती। व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में ट्रंप ने कहा, ‘‘ हिंसा और बर्बरता की हमारे देश में कोई जगह नहीं है... और न ही हमारी मुहिम में इसके लिए कोई स्थान है।’’

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर मतदान के लिए तैयार अमेरिकी प्रतिनिधि सभा

ट्रंप ने कहा कि निश्चित तौर पर कोविड-19 की वजह से पिछला साल मुश्किलों भरा था और देश ने राजनीतिक हिंसा को अनियंत्रित होते भी देखा। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने कई दंगे, कोलाहल करने वाली भीड़, डराने-धमकाने और तबाही मचाने के कई कृत्य देखे। इसे निश्चित रूप से रोकना होगा।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘ चाहे आप, दक्षिणपंथी हों या वामपंथी, डेमोक्रेट हों या रिपब्लिकन, हिंसा की कोई सफाई नहीं दी जा सकती। कोई बहाना नहीं दिया जा सकता, कोई छूट नहीं दी जा सकती। पिछले सप्ताह हिंसा में शामिल सभी लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’ राष्ट्रपति ने कहा कि वह उनके ‘एजेंडे’ में विश्वास रखने वाले सभी लोगों से देश में शांति बनाए रखने में मदद करने की भी अपील करते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर