बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के लिए आजमाएं ये आसान तरीके, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत

By प्रिया मिश्रा | Mar 03, 2022

लंबे, काले और घने बाल हर महिला की चाहत होती है। इसके साथ ही आजकल महिलाओं में स्ट्रेट यानी सीधे बालों का बहुत क्रेज है। बालों को स्ट्रेट करवाने के लिए महिलाऐं सैलून में जाकर तरह-तरह की ट्रीटमेंट्स लेती है। यह महंगी तो होती ही हैं, इसके साथ ही इनमें इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल्स बालों को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन चिंता मत कीजिए आप घर पर, बिना ज़्यादा पैसे खर्च किए भी अपने बालों को नेचुरल तरीके से स्ट्रेट कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप नेचुरली अपने बालों को कैसे स्ट्रेट कर सकती हैं -  

अंडा भी बालों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो बालों को पोषण देकर उन्हें घना और चमकदार बनाता है। अंडे में ऑलिव ऑयल मिलाकर लगाने लगाने से बालों को मॉइश्चर मिलता है और बाल स्ट्रेट भी होते हैं। इसके लिए एक कटोरी में अंडे लें और इसमें ऑलिव ऑयल मिलाकर फेंट लें। इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों और बालों पर लगा लें। इसके बाद बालों में कंघी कर लें। अब हल्के गर्म पानी में तौलिया डुबोकर बालों पर बांध लें। इसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से साफ लें। जब बाल हल्के गीले हो तो कंघी कर लीजिए।

हॉट ऑयल 

हॉट ऑयल लगाने से बाल मजबूत और घने बनते हैं। इसके साथ ही अगर आप हर रोज बालों में गर्म तेल लगाती हैं तो इससे आपके बाल बहुत जल्दी सीधे हो जाएंगे। बालों में हॉट ऑयल लगाने से बालों की ऐंठन और कर्ल सीधा होता है। आप बालों में नारियल तेल, जैतून का तेल या फिर बादाम का तेल गर्म करके लगा सकती हैं। इसके लिए तेल को हल्का गर्म करके लगाएं और हल्के हाथों से करीब 15 से 20 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद बालों में कंघी करें और बाद में हल्के गर्म पानी में तौलिया डुबोकर बालों पर बांध लें। करीब आधे घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से साफ कर लें। इसके बाद हल्के गीले बालों में कंघी कर लें। 

कोकोनेट मिल्क

बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के लिए कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। कोकोनट मिल्क से बालों को पोषण मिलता है और यह  बालों को मुलायम और चमकदार भी बनाता है। इसके लिए एक कटोरी में कोकोनट मिल्क लें और इसमें नींबू के रस की कुछ बूदें मिला लें। अब इस कटोरी को कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद कटोरी को फ्रिज से निकालें और और जमी हुई क्रीम से बालों पर करीब 20 मिनट तक मसाज करें। अब हल्के गर्म पानी में तौलिया डुबोकर बालों पर बांध लें और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से साफ कर लें। जब बाल हल्के 

गीले हो तो कंघी कर लीजिए।

इसे भी पढ़ें: सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 3 चीज़ें, मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा

एलोवेरा 

एलोवेरा हमारी त्वचा और बालों के लिए कितना फायदेमंद है यह तो आप जानते ही होंगे। एलोवेरा जैल बालों में लगाने से बाल स्ट्रेट होते हैं। दरअसल,एलोवेरा में बहुत सारे एंजाइम होते हैं जो बालों को लंबा और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। बालों में एलोवेरा जेल लगाने से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं। अगर आप अपने बालों को नैचुरली स्ट्रेट करना चाहते हैं तो अपने बालों में एलोवेरा जैल लगाएं। इसके लिए एक कटोरी में एलोवेरा जेल के साथ ऑलिव ऑयल और चंदन के तेल की कुछ बूंदें लें। सभी सामग्री को मिलाकर बालों पर लगाएं और 2 घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें।

मुल्तानी मिट्टी

आपने त्वचा को निखारने के लिए मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल के बारे में तो सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालों में मुल्तानी मिट्टी लगाने से बाल नैचुरली स्ट्रेट हो जाते हैं। इसके साथ ही यह बालों को साफ करने और मुलायम बनाने में भी मदद करती है। बालों को नेचुरल तरीके से स्ट्रेट करने के लिए एक कटोरी में मुलतानी मिट्टी लें। अब इसमें अंडे का सफेद भाग और एक चम्मच चावल का आटा मिला लें और पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस मिक्सचर को बालों में ऊपर से नीचे लगाएं और इसके बाद कंघी कर लें। इसे एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। बाद में बालों को शैंपू से धोकर कंघी कर लें।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी