घाटी में सोशल मीडिया के जरिए आतंक फैलाने की हो रही कोशिश ! सुरक्षा एजेंसियों ने 100 अकाउंट्स का पता लगाया

By अनुराग गुप्ता | Jan 13, 2021

जम्मू। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने ऐसे 100 अकाउंट्स का पता लगाया है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम पर एक्टिव हैं। इन अकाउंट्स के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए घाटी के युवाओं को उकसाने का प्रयास करते आए हैं।  

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने किया पुलवामा में आतंकियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर मौजूद एक ऐसे ही अकाउंट के माध्यम से हाल ही में सुरक्षाकर्मियों के कैंप और पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले के निर्देश दिए गए। सुरक्षा एजेंसियों ने पिछले तीन महीने में ऐसे 100 अकाउंट्स का पता लगाया है, जो भड़काऊ कंटेंट के जरिए घाटी में आतंक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता