शेरवानी खरीदने गए दूल्हे और सात दोस्तों सहित चौबीस लोगों को पहुंचाया जेल

By दिनेश शुक्ल | Apr 21, 2021

रतलाम। कोरोना के संक्रमण से जहाँ देश और पूरे प्रदेश जूझ रहा है। वही कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है, जहाँ प्रशासन ने फालतू आवाजाही पर प्रतिबन्ध लगा रखा है। इसके बाद भी कुछ लोग बाजार मे अनावश्यक कारणों से आ रहे हैं और कुछ दुकानदार भी चुपके-चुपके सामान बेंच रहे हैं। इस दौरान मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना में बुधवार को जब प्रशासन की टीम ने छापामार कार्रवाई की, तो एक कपड़े की दुकान खुली पाई गई, जिसमें बिना मॉस्क लगाए एक दूल्हा और उसके 7 साथी सूट खरीद रहे थे। प्रशासन की टीम ने दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई की और दूल्हे व उसके साथियों को अस्थायी जेल पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें: उज्जैन पुलिस प्रशिक्षण शाला में बन रहा कोविड सेंटर, स्वयंसेवी संगठनों की पहल

प्रशासनिक टीम को देखते ही अचानक दुकान में टीम के पहुंचने पर बाराती दुकान छोड़ कर भागने लगे और दुकानदार भी कान पकड कर माफी मांगने लगा। टीम ने दूल्हे सहित सभी बारातियों को थाने पहुंचाया और 3 घंटे तक सभी को अस्थाई जेल में रखा। इसके उपरांत सभी पर चालानी कारवाई की। वही जिला प्रशासन द्वारा  17 अन्य व्यक्तियों पर भी चालानी कारवाई की गई।

प्रमुख खबरें

बालाघाट में बच्चों की मौत पर Congress हमलावर, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग

Maruti Suzuki वर्ष 2031 तक उतारेगी 7 नई SUV और 5 इलेक्ट्रिक गाड़ियां

शाम छह बजे तक की बड़ी खबरें: झीरम घाटी हमले में मृत्युदंड और EPFO वेतन सीमा बढ़ी

Chile में मिले 500 साल पुराने अवशेषों से Smallpox Virus के प्राचीन डीएनए का चला पता