एफसीआई क्लर्क के घर सीबीआई का छापे में दो करोड़ से अधिक नगदी और सोना-चांदी बरामद

By दिनेश शुक्ल | May 29, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला इलाके में एफसीआई के क्लर्क किशोर मीणा के घर शुक्रवार रात को पड़ा सीबीआई का छापा जारी है। छापे की कार्रवाई में अब तक 2 करोड़ 17 लाख नगद, 8 किलो सोना भी जब्त किया गया है। सीबीआई की जांच अब भी जारी है। दिल्ली की सिक्योरिटी एजेंसी से रिश्वत लेने के आरोप में ये कार्रवाई की गई है। बता दें शुक्रवार को एफसीआई के तीन मैनेजर सहित किशोर मीणा की गिरफ्तारी की गई थी। शुक्रवार रात से किशोर मीणा के घर पर सीबीआई की छानबीन जारी है। बताया जा रहा है कि सीबीआई को लेनदेन से संबंधित कई रिकॉर्ड मिले हैं। 

इसे भी पढ़ें: तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सांरग ने लिखा डॉ.हर्षवर्धन को पत्र

रिश्वत की राशि नहीं मिलने पर बिलों का भुगतान नहीं किए जाने पर एजेंसी ने सीबीआई को शिकायत की थी। जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम स्थित सुरक्षा एजेंसी कैप्टन कपूर एंड संस को इस वर्ष जनवरी में गार्ड की तैनाती के लिए 11 लाख 30 हजार रुपये प्रतिमाह पर टेंडर मिला था। एफसीआइ के अधिकारी एजेंसी से बतौर रिश्वत प्रतिमाह 10 फीसद कमीशन मांग रहे थे। जब इन्हें रिश्वत नहीं दी गई तो बिलों का भुगतान रोक दिया गया।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।