दिल्ली में मंदिर से मूर्तियां और पूजा सामान चुराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2025

दिल्ली पुलिस ने हाल ही में उत्तर दिल्ली के बुराड़ी इलाके के एक मंदिर से मूर्तियों और पीतल के पूजा-सामान की चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक कबाड़ कारोबारी भी शामिल है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बुराड़ी स्थित महाकाली शिव मंदिर में चोरी की घटना 27 जुलाई को हुई थी। पुलिस के अनुसार, पुजारी कमल शास्त्री ने बताया कि सुबह की पूजा के बाद वह मंदिर से बाहर चले गए थे और वापस लौटने पर पाया कि मंदिर से कई मूर्तियां और पूजा के लिए प्रयुक्त पीतल की सामग्री चोरी हो गई थी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

मर्डर करके कैसे बचें, पुणे में मंगेतर की हत्या से पहले सिया गोयल की खौफनाक गूगल सर्च हिस्ट्री आई सामने, ऐसे रची थी साजिश

कर्नाटक में Pakistan से जुड़ा टेरर कनेक्शन, WhatsApp चैट से खुला राज, 20 साल का युवक गिरफ्तार

PM Modi-President Murmu Meeting: कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच हुई मुलाकात, क्या जल्द होगा बड़ा बदलाव?

खामनेई के जनाजे में मोदी? ईरान को लेकर आई ऐसी खबर, ट्रंप-नेतन्याहू दंग!