भिण्ड में सैनिटाइजर पीने से दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

By दिनेश शुक्ल | Mar 30, 2021

भिण्ड। मध्य प्रदेश के भिण्ड जिला मुख्यालय पर होली के अवसर पर शराब नहीं मिलने से तीन दोस्तों ने सैनिटाइजर पी लिया, जिससे दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका ग्वालियर में उपचार जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। 

 

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद रेल हादसे के मृतक परिवारों को दस माह बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र का इंताजर

वही सोमवार रात करीब 12 बजे रिंकू की तबीयत ज्यााद बिगड़ गई तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों अन्य साथियों संजू और अमित की तबियत भी बिगड़ गई। उन्हें रात में ही ग्वालियर रैफर किया गया, जहां उपचार के दौरान अमित सिंह की भी मौत हो गई। संजू सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट