अल्पसंख्यकों की हत्या में शामिल दो आतंकवादियों को मुठभेड़ में मारा गिराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2021

श्रीनगर| जम्मू-कश्मीर में हाल में आम लोगों और अल्पसंख्यकों की हत्या में शामिल रहे दो आतंकवादियों को शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ पुलवामा और श्रीनगर जिलों में हुई अलग-अलग मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने अमित शाह से पूछा, सरकार कब तक चीन को भारतीय सीमा से बाहर करेगी

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों को पुलवामा के वाहीबाग इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी और इसके बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान बाद में मुठभेड़ में तब्दील हो गयी, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। एक ट्वीट में पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘हाल ही लोगों की हत्या में संलिप्त रहा एक आतंकवादी पुलवामा में मुठभेड़ में मारा गया है।’’

पुलिस ने बताया कि कि मारे गये आतंकवादी की पहचान शाहिद बशीर शेख के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया कि वह श्रीनगर का रहने वाला था। उन्होंने बताया, ‘‘वह मोहम्मद शफी डार की हत्या में शामिल था। यह हत्या दो अक्टूबर को की गयी थी।

डार ऊर्जा विकास विभाग में कार्यरत थे। इस हत्या में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था।’’ पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस बीच शुक्रवार की शाम श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक और मुठभेड़ शुरू हुई।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी नौसेना के परमाणु इंजीनियर पर गुप्त जानकारियां देने की कोशिश करने का आरोप

इस मुठभेड़ के कुछ ही मिनट बाद कुमार ने ट्वीट कर कहा कि उप-निरीक्षक अर्शीद अहमद की हत्या में शामिल आतंकी मारा गया है। अहमद की पिछले महीने श्रीनगर के खानयार इलाके में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

प्रमुख खबरें

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद