Ukraine ने पुतिन के आवास को निशाना नहीं बनाया: Donald Trump

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि यूक्रेन ने पिछले सप्ताह ड्रोन हमले में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास को निशाना नहीं बनाया था।

ट्रंप ने फ्लोरिडा स्थित अपने आवास में दो सप्ताह बिताने के बाद रविवार को वाशिंगटन लौटते समय पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई हमला हुआ था।’’

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कियूक्रेन ने पिछले सप्ताह ड्रोन हमले में पुतिन के किसी आवास को निशाना नहीं बनाया था। ट्रंप के इस बयान से पहले यूरोपीय अधिकारियों ने कहा था कि हमले से संबंधित रूस का दावा शांति प्रयासों को कमजोर करने की रूस की चाल है।

वहीं ट्रंप ने शुरुआत में रूस के आरोपों को सही माना था और इस पर चिंता भी व्यक्त की थी। उन्होंने सोमवार को संवाददाताओं से कहा था कि उनकी रूसी राष्ट्रपति सेफोन पर बातचीत हुई है और वह इस मामले को लेकर ‘‘बहुत गुस्सा’’ हैं। लेकिन बुधवार को ट्रंप रूस के दावे से असहमत नजर आए।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच पर ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ के एक संपादकीय का लिंक साझा किया, जिसमें रूसी आरोपों पर संदेह जताया गया था। संपादकीय में पुतिन पर तीखा हमला करते हुए उन पर ‘‘झूठ एवं नफरत’’ फैलाने का आरोप लगाया गया। इसमें कहा गया कि यह दावा ऐसे समय में किया गया है, जब ट्रंप कह रहे हैं कि युद्ध समाप्त करने के लिए दोनों पक्ष किसी समझौते के ‘‘बेहद करीब’’ हैं।

प्रमुख खबरें

AI ने खुद लिखा 80% Code! Claude बनाने वाली Anthropic की रिपोर्ट से सनसनी, बढ़ा ये बड़ा खतरा

Rome Diamond League में बड़ा उलटफेर, Sri Lanka के रुमेश ने Neeraj Chopra को पछाड़ बनाया Record

ENG vs NZ: Lords में England का मास्टरस्ट्रोक, 140 पर ढेर होकर भी कीवी टीम को किया पस्त

Real Madrid Election: पेरेज़ का मास्टरस्ट्रोक, 150 मिलियन यूरो में लाएंगे Jude Bellingham से भी महंगा खिलाड़ी