दिग्विजय सिंह को उमा भारती ने दी सलाह , कहा - सबसे बड़ी दुश्मन है आपकी ज़ुबान, इसे संभाल कर करे इस्तेमाल

By सुयश भट्ट | Sep 11, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह की सबसे बड़ी दुश्मन उनकी जीभ है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से हारने के बाद भी उन्हें समझ नहीं आई।

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सीहोर स्थित गणेश मंदिर में दर्शन करने गई थीं। वहीं मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि तालिबान संकट का हमारे देश में कोई प्रभाव नहीं होगा। क्योंकि भारत का नेतृत्व मोदी जैसे मजबूत नेता के हाथ में है। वहीं उन्होंने मुरलीधर राव की नसीहत मामले में कहा कि उन्हीं से पूछिए वो ऐसा कह रहे हैं तो किस-किस को लपेट रहे हैं।

आपको बता दें दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर आरएसएस से तालिबान की तुलना की थी। उन्होंने दोनों में समानता बताते हुए लिखा था कि जिस तरह से तालिबान महिलाओं को मंत्री बनाने लायक नहीं समझता है उसी तरह आरएसएस भी महिलाओं को घर पर ही रखना चाहता है गृहस्थी संभालने के लिए।

इसे भी पढ़ें:शिवराज के मंत्री ने ओवैसी को चेतावनी देते हुए कहा, आप जिन्ना बनने की कोशिश न करें 

वहीं उन्होंने आगे लिखा था कि मोदी शाह सरकार को अब स्पष्ट करना होगा कि जिस तालीबान सरकार में घोषित आतंकवादी संगठन के सदस्य व इनाम घोषित आतंकवादी मंत्री हैं, उसे क्या भारत मान्यता देगा?

  

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi