केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 24, 2021

शिमला, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे पर आज शिमला पहुंचे । गोयल  अपनी पत्नी के साथ हवाई मार्ग से शिमला के अन्नाडेल उतरे जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री राजीव सेहजल, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। उसके बाद पीयूष गोयल ने परिवार सहित शिमला में माँ काली बाड़ी मंदिर में जा कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।  जब भी पीयूष गोयल शिमला आते है तो काली बाड़ी का आशीर्वाद ज़रूर लेते है।

इसे भी पढ़ें: जय राम सरकार फर्जी डिग्री घोटाले में शांता कुमार की बात तो सुने --कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा

25 सितंबर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 11 बजे होटल पीटरहॉफ आएंगे और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के कार्यक्रम में इस योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे, मुफ्त राशन के बैग वितरण करेंगे, और सभी जिलों के निर्यातकों के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री पीटरहॉफ में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: ड्रिग्री फर्जीवाडे की जांच न होने पर कांग्रेस हुई मुखर तो शांता कुमार ने भी अपनी ही सरकार की मंशा पर सवाल उठाया

26 सितंबर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल  लाहौल स्पीति हवाई मार्ग से जाएंगे, जहां प्रातः 9 बजे वह अटल टनल पहुंचगे। केंद्रीय मंत्री प्रातः 10ः55 बजे कुल्लू के अटल सदन पहुंचेगे जहाँ हिमाचल के शिल्पकारों के साथ वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। दोपहर 12 से 2 बजे तक पीयूष गोयल कुल्लू के अटल सदन में एक हथकरघा प्रदर्शनी में भाग लेंगे और शिल्पकारों से संवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 3 बजे भुंतर एयरपोर्ट से हवाई मंर्ग द्वारा चंडीगढ़ लौट जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Mamata को Calcutta High Court से बड़ी राहत, TMC के Bank Accounts पर शर्तों संग हटी रोक।

Sharad Pawar-Shinde मुलाकात पर MVA में घमासान, Sanjay Raut बोले - गद्दारों को सम्मान

Washington में भारतीय Software Engineer का खौफनाक चेहरा, पत्नी को मारकर Girlfriend को भेजी लाश की Photo

2 साल बाद Blake Lively केस पर बोले Justin Baldoni, Emotional वीडियो में पत्नी संग बयां किया दर्द