यूपी को योगी सरकार नहीं, योग्य सरकार चाहिएः अखिलेश यादव

By स्वदेश कुमार, लखनऊ | Oct 18, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव ज्यों-ज्यों नजदीक आते जा रहे हैं तमाम दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप की सिायसत भी परवान चढ़ती जा रही है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी  के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर झूठ बोलने का आरोप लगाते कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को योगी सरकार नहीं, बल्कि योग्य सरकार चाहिए है। अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार के पास कोई काम नहीं है, सरकार सिर्फ नाम बदलना, रंग बदलना, नेम प्लेट बदलवाना, स्टूल पर बिठाना, होर्डिंग लगवाना, गंगा जल छिड़कवाना, कार पलटवाना, फोटो हटवाना, गड्ढों की जगह जेब भरना जानती है।ये मिलावट वाले, झूठ बोलने वाले, धुआं उड़ाने वाले और टायर चढ़ाने वाले लोग हैं और जनता इनसे बहुत नाराज है। उत्तर प्रदेश को एक योग्य सरकार चाहिए, योगी सरकार नहीं।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी के पास जीत के लिए पर्याप्त संख्या, फिर भी सपा के बागी पर खेला दांव, 1984 के बाद क्यों आई UP में डिप्टी स्पीकर के लिए वोटिंग की नौबत

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,  आज ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से भी पीछे छूट गया है, जो लोग पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का सपना दिखा रहे थे उनके राज में हमारे लोग भूखे सो रहे हैं। क्योंकि बीजेपी के लोग गलत रास्ते पर चल रहे हैं। यह वही सरकार है जिसने कहा था कि हम खाने का इंतजाम अच्छा करेंगे। गौरतलब है कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 के दायरे में लिए गए 116 देशों में से भारत की रैंकिंग गिरकर 101 हो गई है। 2020 में भारत 94वें पायदान पर था। 

अखिलेश ने जातीय जनगणना कराने की भी मांग दोहराई और कहा कि एक समय कांग्रेस नीत केंद्र सरकार थी तब भी नेता जी (मुलायम सिंह यादव), लालू प्रसाद यादव और शरद यादव ने जातीय जनगणना कराने की मांग की थी। वहीं बात जब उत्तर प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव की हुई तो सपा प्रमुख ने कहा बीजेपी द्वारा सपा विधायक नितिन अग्रवाल को उम्मीदवार बनाये जाने पर तंज करते हुए कहा,‘बीजेपी जिस प्रत्याशी को खड़ा कर रही है, वह किस पार्टी के सदन में सदस्य हैं, जो सरकार शिलान्यास का शिलान्यास करती है, उद्घाटन का उद्घाटन करती है, उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है।’

प्रमुख खबरें

Vande Mataram को कानूनी संरक्षण मिलने पर बंकिम चंद्र की वंशज सुमित्रा चटर्जी ने जताई खुशी

Calcutta High Court ने NEET पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए 5 त्वरित अदालतें गठित कीं

IndiGo में बड़ा बदलाव लाने को पूरी तरह तैयार हैं Willie Walsh: राहुल भाटिया

AIADMK प्रमुख Palaniswami ने कावेरी जल विवाद पर सर्वदलीय बैठक की मांग की