जब हिमाचल से सौतेला व्यवहार कर रही थी यूपीए सरकार, तब चुप थे सभी कांग्रेसी: जम्वाल

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 05, 2022

शिमला ।  प्रदेश भाजपा ने पूर्व मंत्री कौल सिंह के बयान पर पलटवार किया है। कौल सिंह ठाकुर का आरोप था कि पीएम मोदी ने प्रदेश की जनता को निराश किया है। उनके इस बयान पर करारा जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नहीं बल्कि पूर्व की यूपीए सरकार ने हिमाचल को निराश किया। हिमाचल को नई परियोजनाएं देना तो दूर की बात है, अटल जी के समय हिमाचल के लिए जो प्रॉजेक्ट मंजूर हुए थे, उन्हें भी यूपीए सरकार ने लटका दिया था।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में खराब मौसम के चलते बर्फबारी वाले क्षेत्रों में पर्यटकों आवाजाही पर रोक

भाजपा नेता ने कौल सिंह ठाकुर से यूपीए सरकार के समय हिमाचल को मिले प्रोजेक्ट्स को सार्वजनिक करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली जाकर हिमाचल के हितों को उठाते हैं और उनका परिणाम आज हिमाचल में विभिन्न क्षेत्रों में केन्द्र सरकार के सहयोग से चल रही विभिन्न परियोजनाओं के रूप में दिख रहा है। जबकि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार ती, तब यहां के मुख्यमंत्री सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए मुकदमे लड़ने दिल्ली दौरे पर जाते थे।

इसे भी पढ़ें: विदेशों से शिमला आ रहे लोगों व सैलानियों के लिए 7 दिन होम क्वाॅरेंटाइन सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य - उपायुक्त

त्रिलोक ने पूछा कि कौल सिंह ठाकुर जब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे तो यूपीए सरकार ने हिमाचल को क्या दिया?  भाजपा नेता ने कौल सिंह को अवगत करवाया कि आज अगर हिमाचल में एम्स, पीजीआई का सैटलाइट सेंटर और नए मेडिकल कॉलेज बने हैं, यह सब केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की जयराम सरकार के समन्वय से संभव हुआ है। हिमाचल ने केंद्र से जो भी मांगा, दिल खोलकर मिला और वह भी बहुत ज्यादा। डबल इंजन की सरकार ने कोरोना काल में भी विकास की रफ्तार कम नहीं होने दी।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल से अरुणांचल तक चीनी घुसपैठ पर सरकार खामोश क्यों- दीपक शर्मा

भाजपा नेता ने कहा कि कौल सिंह ठाकुर को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम जयराम ठाकुर के खिलाफ बयानबाजी करने से पहले तत्कालीन यूपीए सरकार के समय हिमाचल के प्रति सौतेला व्यवहार याद कर लेना चाहिए। भाजपा नेता.... ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कौल सिंह ठाकुर की जो हालात हुई थी, वैसी ही हालत 2022 के चुनाव में  होना भी तय है। तीन बार संन्यास की घोषणा करके मुकर चुके कौल सिंह ठाकुर को इस बार जनता खुद मुहर लगाकर संन्यास पर भेजेगी।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी