जदयू में अकेले पड़े आरसीपी सिंह! उपेंद्र कुशवाहा का बयान- भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति

By अंकित सिंह | Aug 06, 2022

ऐसा लग रहा है कि जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और कभी नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे आरसीपी सिंह के लिए फिलहाल अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं। आरसीपी सिंह अपनी ही पार्टी में अब अलग-थलग पड़ते दिखाई दे रहे हैं। आज जदयू की ओर से उन्हें एक नोटिस भी जारी कर दिया गया है। नोटिस में जदयू की ओर से दावा किया गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए आरसीपी सिंह ने अपने गृह जिले नालंदा में खूब दौलत बनाई है। इसमें दो प्रखंडों में खरीदी गई 40 बीघा जमीन भी शामिल है। अब यही कारण है कि जदयू की ओर से उन्हें नोटिस जारी कर सफाई मांगी गई है। पार्टी की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि आरसीपी सिंह पूरे मामले को लेकर जल्द से जल्द जवाब दाखिल करें। अब किसी को लेकर उपेंद्र कुशवाहा का भी बयान समय आ गया है। 

 

इसे भी पढ़ें: 'बिकता है उसे खरीदो, डरता है उसे डराओ', ED की कार्रवाई पर भड़के तेजस्वी ने कहा- हम नहीं डरते


उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी पार्टी जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक आरसीपी सिंह को जदयू की ओर से जारी नोटिस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी को उनके बारे में कुछ जानकारी मिली जो प्रथम दृष्टया से भ्रष्टाचार का मामला लग रहा है। अब पार्टी उनका पक्ष जानना चाहती है। उसके हिसाब से आगे कार्रवाई की जाएगी। हम भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हैं। इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा से यह भी पूछा गया कि क्या आरसीपी सिंह जदयू में है। इसके जवाब में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि RCP सिंह जिस तरीके का व्यवहार कर रहें हैं उसको देखकर आपको लगता है कि वो पार्टी में हैं? खुद ही उन्होंने अपना ऐसा रास्ता तैयार कर लिया है जिससे उन्होंने मान लिया है कि वे पार्टी में नहीं हैं।


आपको बता दें कि पिछले साल जदयू की ओर से आरसीपी सिंह को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने का मौका मिला था। हालांकि इस बार के राज्यसभा चुनाव में उन्हें जदयू ने राज्यसभा नहीं भेजा जिसके बाद आरसीपी सिंह को मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा। आरसीपी सिंह पर लगातार हमलावर रहने वाली राष्ट्रीय जनता दल और उसके नेता तेजस्वी यादव भी पूरे मामले को लेकर खामोश हैं। वहीं भाजपा यह कह रही है कि पहले आरसीपी सिंह को जवाब दाखिल करने दीजिए। दोनों दलों की ओर से यह भी दावा किया जा रहा है कि पूरा का पूरा मामला जदयू का आंतरिक है और इसमें हमारा कोई लेना देना नहीं है।

 

इसे भी पढ़ें: आरसीपी सिंह पर गिरी गाज, JDU ने गंभीर आरोप लगाते हुए भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला


कुल मिलाकर देखें तो पिछले कुछ दिनों से जदयू आरसीपी सिंह के खिलाफ लगातार हमलावर हैं। सभी जदयू के सर्वे सर्वा नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे आरसीपी सिंह आजकल हाशिए पर चल रहे हैं। नीतीश कुमार के साथ में उनके संबंध अच्छे नहीं दिखाई दे रहे हैं। कई बार तो जदयू की ओर से यह दावा भी कर दिया गया है कि जो नीतीश चाहते हैं वही होगा। नीतीश जिसे चाहे उसे बनाते हैं और जिसे चाहे उसे नीचे गिरा देते हैं। ऐसा लग रहा है कि कहीं ना कहीं आरसीपी सिंह का राजनीतिक कैरियर फिलहाल किसी बड़े संकट में है। अगर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार सिद्ध होता है तो नीतीश कुमार आरसीपी सिंह को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी