मुंबई में उर्मिला मातोंडकर और प्रिया दत्त ने दाखिल किया नामांकन पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र में चौथे चरण के लोकसभा चुनावों के लिये मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा, पार्टी उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर और प्रिया दत्त, शिवसेना के अरविंद सावंत ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मुंबई उत्तर से चुनाव लड़ रहीं उर्मिला मोटरसाइकिल से अपना पर्चा दाखिल करने पहुंचीं। उनका भाजपा के गोपाल शेट्टी से मुकाबला है। मुंबई उत्तर-मध्य सीट से चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस की प्रिया दत्त अपने अभिनेता भाई संजय दत्त के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचीं। उनका मुकाबला भाजपा की पूनम महाजन से है।

इसे भी पढ़ें: हार्दिक पटेल बोले, मोदी को गुजरात वापस भेजने का समय

मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख संजय निरुपम ने मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से अपना पर्चा दाखिल किया जहां उनका मुख्य मुकाबला शिवसेना के गजानन कीर्तिकर से है। देवड़ा और सावंत मुंबई दक्षिण सीट से मैदान में हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान सावंत के साथ भाजपा नेता राज पुरोहित भी थे। शिवसेना नेता राहुल शेवाले ने मुंबई दक्षिण-मध्य सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के एकनाथ गायकवाड से होगा। 

इसे भी पढ़ें: उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ शिकायत दर्ज, हिन्दू-विरोधी टिप्पणी करने का लगा आरोप

पर्चा दाखिल करने के दौरान शेवाले के साथ निर्वाचन कार्यालय में युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे भी थे। चौथे चरण के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल है। मतदान 29 अप्रैल को होंगे। राज्य की 48 लोकसभा सीटों के लिये चार चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को चार चरणों में चुनाव होंगे। 

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh: सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, 23 अन्य घायल

Karnataka | सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा का पोता Prajwal Revanna? सीएम सिद्धरमैया ने दिए जांच के आदेश, विरोध प्रदर्शन भी जारी

Putin ने शायद रूसी विपक्षी नेता Navalny की मौत का आदेश नहीं दिया था: अमेरिकी अधिकारी

Air Force ने गंभीर रूप से बीमार दो मरीजों को हवाई मार्ग के जरिए लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया