कोरोना वॉर के बावजूद अमेरिका और चीन के बीच होगा व्यापार समझौता, ट्रंप ने किया ये ट्वीट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है कि चीन के साथ किया गया शुरुआती व्यापार समझौता अभी बरकरार है। हालांकि, इससे पहले व्हाइट हाउस के एक शीर्ष सलाहकार की टिप्पणी से ऐसा लगा था कि समझौते का कोई मतलब नहीं रह गया है, जिससे सोमवार को बाजार सहम गये। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘चीन के साथ व्यापार समझौता पूरी तरह से बरकरार है।उम्मीद है कि वह इस समझौते की शर्तों को निभायेंगे।’’ अमेरिका का ट्रंप प्रशासन कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने में नाकाम रहने को लेकर चीन की कड़ी आलोचना करता रहा है।राष्ट्रपति ट्रंप इस महामारी के फैलने के लिये चीन को दोषी ठहरा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

US Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, Donald Trump की इमिग्रेशन नीति खारिज, जन्म से नागरिकता का अधिकार कायम।

Vaibhav Suryavanshi के Debut पर सस्पेंस, कप्तान Shreyas Iyer के जवाब से England Series से पहले मचा बवाल

T20 World Cup का मिला ईनाम, विस्फोटक बल्लेबाजी से Ishan Kishan बने दुनिया के No.1 Batsman

IPL Trade में मची खलबली, Hardik Pandya के लिए 7 टीमों में होड़, CSK-KKR रेस में सबसे आगे