पाकिस्तान के खतरनाक मंसूबे पर अमेरिकी रिपोर्ट, भारत की S-400 वाली योजना को लेकर भी किया बड़ा दावा

By अभिनय आकाश | May 18, 2022

पाकिस्‍तान के खतरनाक मंसूबे एकबार फि‍र सामने आए हैं। अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्‍तान एक मजबूत परमाणु क्षमता विकसित कर रहा है। इससे वह एक भीषण परमाणु युद्ध लड़ सकता है। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को लेकर ये बड़ा दावा किया है। पेंटागन के शीर्ष खुफिया अधिकारी ने कहा है कि भारत के परमाणु शस्त्रागार और इसकी उन्नत क्षमता को देखते हुए पाकिस्तान अपनी परमाणु क्षमताओं को और मजबूत करने में लगा है। अमेरिका की रक्षा खुफिया एजेंसी के निदेशक लेंफ्टिनेंट जनरल स्कॉट बेरियर ने अमेरिकी सांसद की सशस्त्र सेवा समिति के सदस्यों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान 2022 में अपने तैनात हथियारों के साथ प्रशिक्षण आयोजित करके और नई वितरण प्रणाली विकसित करके अपनी परमाणु क्षमताओं का आधुनिकीकरण और विस्तार करना चाहता है। 

इसे भी पढ़ें: वीडियो बनाने के लिए लगा डाली जंगल में आग, Pakistani TikToker के पागलपन पर जमकर भड़के लोग

पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि फरवरी 2019 में केंद्र शासित प्रदेश कश्मीर में एक हाई-प्रोफाइल भारत विरोधी आतंकवादी हमले के बाद से भारत के साथ पाकिस्तान के संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस हमले में 40 भारतीय अर्धसैनिक बल के जवान मारे गए थे। कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध और भी कटुतापूर्ण हो गए। बेरियर ने कहा है कि हालांकि, दोनों देशों ने संघर्ष विराम की सिफारिश यानी फरवरी 2021 के बाद से सीमा पार हिंसा में कमी आई है। हालांकि अमेरिकी अधिकारी का मानना है कि भारत और पाकिस्तान ने तब से राजनयिक समाधान की दिशा में सार्थक प्रगति नहीं की है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री शरीफ ने पाकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया

पाकिस्तान की परमाणु क्षमता

बता दें कि दशकों से परमाणु शक्ति संपन्न पाकिस्तान अब अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को लगातार बढ़ा रहा है ताकि विनाशकारी हमलों में समर्थ हो सके। सन 1998 में उसके पास पांच से 25 परमाणु हथियार होने का अनुमान था। काइल मिज़ोकामी लिखते हैं कि मौजूदा वक्‍त में पाकिस्तान के पास 110 से 130 परमाणु बमों के होने का अनुमान है। मौजूदा वक्‍त में पाकिस्तान के पास जमीन, हवा और समुद्र से मार करने वाली परमाणु हथियार प्रणालिया हैं। इनमें लड़ाकू विमान, मिसाइलें और युद्धपोत हैं। माना जाता है कि पाकिस्‍तान ने परमाणु बम ले जाने में सक्षम बनाने के लिए अमेरिका निर्मित एफ-16ए लड़ाकू विमानों और फ्रांसीसी मिराज लड़ाकू विमानों को मॉडिफाई किया था। पाकिस्‍तान ने पारमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइलें भी बनाई हैं। 'द नेशनल इंटरेस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान शाहीन-III मिसाइल को भी विकसित कर रहा है जो 1708 मील तक मार करने में सक्षम है।

भारत करेगा एस 400 की तैनाती

पेंटागन के एक शीर्ष खुफिया अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तान और चीन के खतरे के मद्देनजर देश की रक्षा के लिए भारत की मंशा जून 2022 तक एस-400 मिसाइल प्रणाली की तैनाती करने की है। उन्होंने कहा कि भारत व्यापक सैन्य आधुनिकीकरण में जुटा है जिसमें वायुसेना, थलसेना और नौसेना समेत रणनीतिक परमाणु बल शामिल हैं। अमेरिका की रक्षा खुफिया एजेंसी ने कहा कि भारत को पिछले वर्ष दिसंबर से रूस से एस-400 मिसाइल प्रणाली मिलने लगी है। अक्टूबर 2021 तक भारत की सेना अपनी जमीनी तथा समुद्री सीमाओं की रक्षा के लिए तथा साइबर क्षमताओं को बढ़ाने के लिए उन्नत निगरानी प्रणालियों की खरीद पर विचार कर रही थी। पाकिस्तान तथा चीन से खतरे को देखते हुए भारत जून 2022 तक इस प्रणाली के संचालन की योजना बना रहा है। 

प्रमुख खबरें

हरियाणा में गहराया सियासी संकट, 3 निर्दलीय विधायकों ने सैनी सरकार से वापस लिया समर्थन, कांग्रेस का दावा- बीजेपी खो चुकी है बहुमत

सीमा पर तनाव के बीच भारत में तैनात होंगे चीन के राजदूत, Xu Feihong के नाम पर जिनपिंग की मुहर

महाराष्ट्र के धाराशिव में मतदान केंद्र के बाहर निजी रंजिश के चलते व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

क्या अल्पमत में है हरियाणा नायब सरकार! तीन निर्दलीय विधायकों ने लिया अपना समर्थन वापस