अमेरिका वैश्विक रूप से साझा करने के लिए फाइजर के टीके की 50 करोड़ खुराकें खरीदेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका वैश्विक कोवैक्स गठबंधन के जरिए कम आय वाले 92 देशों और अफ्रीकी संघ को अगले साल कोविड रोधी टीका दान करने के लिए फाइजर के टीके की 50 करोड़ खुराकें खरीदेगा। मामले की जानकारी रखने वाले शख्स ने यह सूचना दी है। व्यक्ति ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन समूह सात शिखर सम्मेलन के शुरू होने से पहले एक भाषण में बृहस्पतिवार को इस बाबत घोषणा करेंगे। टीके की 20 करोड़ खुराकें इस साल दान दी जाएंगी जबकि शेष खुराकें 2022 के पहले छह महीनों के दौरान दान दी जाएंगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य