USAID की प्रशासक सामंथा पावर ने श्रीलंका की मदद के लिए की भारत की सराहना, चीन को लेकर कही ये बात

By अभिनय आकाश | Jul 28, 2022

यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट की प्रमुख सामंथा पावर ने श्रीलंका को उसके आर्थिक संकट से निपटने में मदद करने के लिए भारत की सराहना की है। यूएसएआईडी प्रमुख इस समय भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दिल्ली आईआईटी में एक कार्यक्रम में एक संबोधन में सामंथा पावर ने कहा कि चीन श्रीलंका के 'सबसे बड़े लेनदारों' में से एक बन गया है। यूएसआईडी की प्रशासक सामंथा पावर ने कहा कि आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे श्रीलंका की भारत ने समय रहते मदद की है। उन्होंने कहा कि भारत ने जहां उपायों की एक महत्वपूर्ण सीरिज के साथ तेजी से प्रतिक्रिया दी है। वहीं चीन अहम राहत प्रदानकर्ता नहीं दिखा। 

इसे भी पढ़ें: चीन के वुहान में एक बार फिर लौट आया कोरोना, 4 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद 10 लाख की आबादी वाले शहर में लगी सख्त पाबंदियां

आपको बता दें कि श्रीलंका अब तक के सबसे गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। ये संकट मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा की कमी के चलते पैदा हुआ। जिसका मतलब है कि देश के सामने अन्य मुख्य खाद्य पदार्थों और ईंधन के आयात के लिए भुगतान करने में  बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। इस बीच पिछले दिनों गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़कर चले जाने और राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बने हैं। विक्रमसिंघे पर देश को आर्थिक बदहाली से निकालने की जिम्मेदारी है। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा