उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनका निधन संपूर्ण संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा,“प्रख्यात लोक गायिका, पद्म भूषण डॉ. शारदा सिन्हा जी का निधन अत्यंत दुःखद व संपूर्ण संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!”

मौर्य ने अपने ‘एक्स’ पर लिखा, “लोकप्रिय भोजपुरी गायिका, बिहार कोकिला, पद्म भूषण से सम्मानित आदरणीय शारदा सिन्हा जी के असामयिक निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है।”

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते पर एक पोस्ट में कहा गया, “शारदा सिन्हा जी लोकसंगीत की वह सशक्त हस्ताक्षर हैं, जिनके बगैर भोजपुरी-मैथिली लोककला और लोकसंस्कृति पूरी नहीं हो सकती। उनके जाने से कला-संस्कृति के जगत में जो खालीपन आया है, उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।

प्रमुख खबरें

Iranian Airlines के Flight संचालन पर गहराएगा संकट, US प्रतिबंधों पर China से बातचीत जारी

WEF BCG Report: अत्यधिक गर्मी से बचाव के उपाय सिर्फ 28 फीसदी कंपनियों में लागू

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला

जातिवार जनगणना के बाद UP का चार हिस्सों में हो सकता है बंटवारा: Om Prakash Rajbhar