संजय सिंह का योगी सरकार पर आरोप, कहा- उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव एकतरफा करवाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2021

प्रयागराज। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव योगी सरकार द्वारा अपहृत कर लिया गया है। यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य कहां जाएंगे, किस पार्टी को मत देंगे, इसकी मैं कोई गारंटी नहीं ले सकता। बुलंदशहर में हमारी पार्टी के तीन सदस्यों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया और दबाव बनाया।’’

इसे भी पढ़ें: लाल किला हिंसा मामले में आरोपी शख्स को मिला अंतरिम संरक्षण

पार्टी ने 403 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी बनाए हैं और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 25,000 सदस्य बनाने का लक्ष्य हमने रखा है। संजय सिंह की उपस्थिति में भाजपा की मनरेगा सेल की अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) और भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य एवं इलाहाबाद उच्च न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता सुष्मिता राघव अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं।

प्रमुख खबरें

Social Media अवमानना केस: Arvind Kejriwal को राहत, Delhi High Court में 16 नवंबर को सुनवाई

Mayawati ने SP के PDA रथ पर साधा निशाना, कहा- Muslim वोटर्स BSP की तरफ बढ़ रहे

Imphal Trip: Kangla Fort से लेकर Ima Market तक, Imphal में देखने लायक हैं ये प्रमुख स्थल

Shreyas Iyer ने Japan की मेहमाननवाजी को बताया शानदार, ऐतिहासिक T20I को लेकर दिखे उत्साहित