उत्तराखंड सरकार ने राज्य में कोविड-19 लॉकडाउन 20 जुलाई तक बढ़ाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2021

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में लागू कोरोना वायरस लॉकडाउन को सोमवार को और एक सप्ताह यानी 20 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया और जिलाधिकारियों को अधिकृत किया कि यदि आवश्यक हो तो सप्ताहांत पर अपने न्याय क्षेत्र के लोकप्रिय स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की संख्या को सीमित करें। मुख्य सचिव एस एस संधू द्वारा जारी नये दिशानिर्देश में कहा गया है कि पर्यटकों के लिए कोविड-19 की निगेटिव जांच रिपोर्ट जो 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं हो और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है, जिलाधिकारी भौगोलिक परिस्थितियों और पर्यटकों की आमद को देखते हुए अपने क्षेत्र में सप्ताहांत में आने वाले आगंतुकों की संख्या सीमित करने के लिए अधिकृत हैं।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन

होटल और रेस्त्रां 50 फीसदी क्षमता के साथ भोजन के लिए खुल सकते हैं। नौकरी के इच्छुक लोगों के लिए कोचिंग सेंटर, मॉल और जिम भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकते हैं। दिशानिर्देशों में कहा गया है कि सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क आदि बंद रहेंगे।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार